Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

अब भारत को नहीं होगी कच्चे तेल की टेंशन! अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने दी बड़ी सौगात


  1. ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों ने किए अहम समझौते।
  2. आठ सितंबर को नई दिल्ली पहुंचे क्राउन प्रिंस।
  3. मंत्री पीयूष गोयल ने गर्मजोशी से किया स्वागत।
भारत और यूएई ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौते के तहत भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। वहीं यूएई के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के रख-रखाव और संचालन में भारत अहम भूमिका निभाएगा। गुजरात में एक फूड पार्क भी यूएई स्थापित करेगा। इस पार्क से किसानों को फायदा होगा तो वहीं रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।