नई दिल्ली, महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महा विकास आघाड़ी सरकार से बहुमत साबित करने के लिए कहा है। राज्यपाल ने 30 जून को फ्लोर टेस्ट करने के लिए कहा है। इस बीच एकनाथ शिंदे ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा। हालांकि, महाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ उद्धव सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट भी याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है। आज शाम 5 बजे इस मामले में सुनवाई होगी।
- 
03:42 PM, 29 Jun 2022 भाजपा नेता सुधीर ने उठाए कैबिनेट बैठक पर सवालउद्धव सरकार की कैबिनेट बैठक पर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बयान दिया। उन्होंने कहा राज्य की अल्पमत सरकार की कैबिनेट बैठक पूरी तरह गलत है। यह एक राजनीतिक पाप के समान है। 
- 
02:57 PM, 29 Jun 2022 महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बुलाई कैबिनेट बैठकमहाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट पर चर्चा हो सकती है। 
- 
02:51 PM, 29 Jun 2022 कांग्रेस नेताओं की बैठक जारीमहाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुंबई में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी के नेता अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, सुनील केदार, चरण सिंह सपरा और नितिन राउत शामिल हैं। 
- 
02:40 PM, 29 Jun 2022 विधायक दीपक केसरकर बोलेगुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हम सबने कामख्या देवी के दर्शन किए। महाराष्ट्र की जनता के लिए हमने दुआ मांगी। असम की जनता के लिए भी हमने दुआ मांगी की जल्द ही बाढ़ की स्थिति सुधर जाए। 
- 
01:57 PM, 29 Jun 2022 नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का किया रुखजेल में बंद एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट आज शाम उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी। 
- 
01:38 PM, 29 Jun 2022 शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावामहाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 50 विधायकों का समर्थन है। हमारे पास 2/3 बहुमत है। हम फ्लोर टेस्ट को लेकर चिंतित नहीं हैं। 
- 
01:31 PM, 29 Jun 2022 महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठकमहाराष्ट्र में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर कांग्रेस ने विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में फ्लोर टेस्ट को लेकर चर्चा हो सकती है। 
- 
01:04 PM, 29 Jun 2022 गोवा के लिए रवाना हुए शिवसेना के बागी विधायकमहाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी से गोवा के लिए रवाना हो गए हैं। 
- 
12:39 PM, 29 Jun 2022 कामाख्या मंदिर पहुंचे बागी विधायकशिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर पहुंचे। यहां से सभी विधायक एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 
- 
12:26 PM, 29 Jun 2022 बागी विधायकों के साथ मौजूद हैं भाजपा नेताशिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल से गोवा जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए हैं। उनके साथ असम के संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका और राज्य के अन्य भाजपा नेता भी मौजूद हैं। 
- 
12:14 PM, 29 Jun 2022 एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए बागी विधायकशिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल से गोवा जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए हैं। बता दें कि गोवा के ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में 70 कमरे बुक किए गए हैं। फिर वे कल यहीं से ही मुंबई के लिए रवाना होंगे। 
- 
12:02 PM, 29 Jun 2022 निर्दलीय विधायक राजेंद्र राउत बोले- मैं भाजपा के साथ हूंमहाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राउत ने राज्य के सियासी संकट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही भाजपा के साथ हूं। देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में मेरे लिए स्टैंड लिया। विधायक परेशान होंगे अगर उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम नहीं होगा। हां, भाजपा के राज्य में सत्ता में वापस आने से कोई समस्या नहीं है। 
- 11:36 AM, 29 Jun 2022
 देवेंद्र फडणवीस ने बुलाई भाजपा नेताओं की बैठकमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज दोपहर मुंबई में अपने आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है। 
- 11:35 AM, 29 Jun 2022
 शिवसेना के बागी विधायक देंगे 51 लाख रुपयेशिवसेना विधायकों ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का योगदान देने का फैसला किया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शिंदे अन्य विधायकों के साथ गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए हैं। 11:20 AM, 29 Jun 2022 शिवसेना के बागी विधायक का दावागुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे शिवसेना के बागी विधायक गुलाबराव पाटिल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोग हमारे साथ हैं और हम कल फ्लोर टेस्ट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे, चिंता की कोई बात नहीं। 
- 
11:08 AM, 29 Jun 2022 देवेंद्र फडणवीस के आवास पहुंचे भाजपा नेता श्रीकांतमहाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच नेताओं के घर मीटिंग का दौर जारी है। इस बीच भाजपा नेता श्रीकांत भारतीय महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पहुंचे। 
- 
11:00 AM, 29 Jun 2022 सुप्रीम कोर्ट में शाम पांच बजे होगी शिवसेना की याचिका पर सुनवाईसुप्रीम कोर्ट 30 जून को महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट की सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की याचिका पर शाम 5 बजे सुनवाई होगी। 
- 
10:40 AM, 29 Jun 2022 सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेनाशिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उद्धव सरकार को 30 जून को सदन में अपना बहुमत समर्थन साबित करने के लिए कहा है। 
- 
10:27 AM, 29 Jun 2022 शरद पवार के आवास पहुंचे दिलीप वलसे पाटिल और जयंत पाटिलमहाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव सरकार में मंत्री और NCP नेता दिलीप वलसे पाटिल और जयंत पाटिल पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे। 
- 
10:24 AM, 29 Jun 2022 भाजपा का अपने विधायकों को निर्देशसूत्रों के अनुसार, भाजपा ने अपने विधायकों को आज शाम मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में इकट्ठा होने का निर्देश दिया है। 
- 
10:11 AM, 29 Jun 2022 गोवा जाएंगे शिवसेना के बागी विधायकसूत्रों के अनुसार, शिवसेना के बागी विधायक आज गोवा के लिए रवाना होंगे। गोवा के ताज रिजार्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में 70 कमरे बुक किए गए हैं। फिर वे कल यहीं से ही मुंबई के लिए रवाना होंगे। 
- 10:03 AM, 29 Jun 2022
 फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उद्धव सरकारमहाराष्ट्र विधानसभा में कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ उद्धव सरकार अब सुप्रीम कोर्ट का रूख करेगी। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि हम महाराष्ट्र के राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह एक गैरकानूनी गतिविधि है क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। राज्यपाल को बस इसी पल का इंतजार था। 
- 
09:49 AM, 29 Jun 2022 फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाए महाराष्ट्र सरकार- पृथ्वीराज चव्हाणकांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने फ्लोर टेस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए राज्यपाल कोश्यारी के पत्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करना होगा। 
- 
09:26 AM, 29 Jun 2022 कामाख्या मंदिर प्रबंधन समिति ने किया एकनाथ शिंदे का स्वागतकामाख्या मंदिर प्रबंधन समिति ने असम के गुवाहाटी में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे का स्वागत किया। 09:14 AM, 29 Jun 2022 राज्यपाल ने राज्य विधानसभा सचिव को लिखा पत्रमहाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य विधानसभा सचिव को 30 जून को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए लिखा है। 
- 
09:04 AM, 29 Jun 2022 एकनाथ शिंदे बोले- हम कल जाएंगे मुंबईशिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं यहां महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं। फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा। 
- 
09:01 AM, 29 Jun 2022 महाराष्ट्र विधानसभा में कल होगा फ्लोर टेस्टमहाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महा विकास आघाड़ी सरकार से बहुमत साबित करने के लिए कहा है। राज्यपाल ने राज्य में 30 जून को फ्लोर टेस्ट करने के लिए कहा है। एकनाथ शिंदे गुट भी कल कल मुंबई पहुंच जाएगा। 
- 
08:36 AM, 29 Jun 2022 बागी विधायकों ने की कामाख्या मंदिर में पूजाशिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों ने गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। 
- 
होटल से रवाना हुए बागी विधायकशिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक गुवाहाटी के होटल से रवाना हुए। 




