Latest News उत्तराखण्ड नयी दिल्ली

 कोरोना संक्रमण से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन


  1. कोरोना महामारी की चपेट में आए प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 94 वर्षीय बहुगुणा को 9 मई को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पर्यावरणविद् बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त हुए इसे देश की अपूरणीय क्षति बताया है।

सुधर रहे हालात, 24 घंटों में 2.59 लाख नए केस, 3.57 लाख मरीज हुए ठीक

देश में कोरोना के खिलाफ जंग का असर दिखने लगा है। हालात लगातार सुधर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,59,591 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 3,57,295 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और 4,209 की मौत हुई है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2,60,31,991 पहुंच गई है। इनमें से 2,27,12,735 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों का आंकड़ा 2,91,331 है जबकि 30,27,925 एक्टिव केस हैं।