Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गांधी जयंती पर गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड होने पर भड़के वरुण गांधी,


नई दिल्ली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 152वीं जयंती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी के अहिंसा के विचारों का भारत ही नहीं दुनियाभर में बेहद सम्मान है। आज जब दुनिया गांधीजी को याद कर रही है तो देश में ट्विटर पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर एक ऐसा ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जो काफी अजीब है। ट्विटर पर आज नाथूराम गोडसे जिंदाबाद ट्रेंड में है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने कड़ा एतराज जताया है।

क्या बोले हैं वरुण गांधी
ट्विटर पर नाथूराम गोडसे के समर्थन में #नाथूराम_गोडसे_जिंदाबाद लगातार ट्रेंड करने पर वरुण गांधी ने कहा है कि ऐसा करने वाले लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं। वरुण ने अपने ट्वीट में लिखा है- भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा लेकिन यह महात्मा गांधी ही हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया, जो आज हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्वीट करने वाले अपने गैर-जिम्मेदाराना रवैये से देश को शर्मसार कर रहे हैं।