चंदौली

चंदौली।जाम से राहगीर परेशान, यातायात व्यवस्था बेपटरी


सकलडीहा। कस्बा में जाम की समस्या से आये दिन राहगीरों व व्यापारियों को दो चार होना पड़ रहा है। रविवार को कस्बा के अम्बेडकर चौराहे पर काफी लंबा जाम लग गया। इस दौरान राहगीर पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आये। सकलडीहा कस्बा में प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। वही आसपास के सैकड़ो गांवो के लोग तहसील, ब्लाक सहित खरीदारी के लिए आते है। लेकिन लचर प्रशासनिक इंतजाम से इनलोगो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं। उसी में एक बड़ी समस्या जाम की है। जो रोज लोगों की दिनचर्या बन गई। लेकिन स्थानीय पुलिस इससे बेखबर रहती है। कुछ इसी तरह रविवार शाम कस्बा के अम्बेडकर चौराहे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोग किधर से निकले उनको कुछ सूझ नही रहा था। इस दौरान जाम में फंसे राहगीर व स्थानीय व्यापारी पुलिस को कोसते नजर आये इनका कहना था कि कस्बा के अम्बेडकर चौराहे व सघन चौराहे पर आए दिन जाम लगता है। जिसमे सबसे अधिक परेशानी एम्बुलेंस सहित स्कूली बसों को होती है। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस इससे बेखबर रहती है। आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दिन में भी सुविधा शुल्क के चक्कर में ट्रकों व बड़े बालू ट्रेक्टरों को कस्बा में एंट्री दे देती है। ये बड़े वाहन जाम की मुख्य समस्या व दुर्घटना का कारण बने है।