चंदौली। देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा० कमलाकांत त्रिपाठी का शुक्रवार को मुख्यालय के निवास पर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और विगत कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। डॉ० त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के भभुआ जिला अन्तर्गत कुड्डी गांव के निवासी थे। मोहनियां स्थित महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य थे और वहाँ से अवकाश प्राप्त करके चन्दौली में अपना निवास बनाकर रह रहे थे। बहुप्रतिष्ठित ग्रंथों के लेखक डॉ० कमलाकांत त्रिपाठी की उच्च शिक्षा बीएचयू से हुई थी। उनके द्वारा लिखित शोधग्रंथ बेनीपुरी की साहित्य साधना पिछले दशक की बेस्ट सेलर पुस्तक थी। उनकी गिनती देश के शीर्षस्थ व्याकरण शास्त्रियों में होती थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात स्तम्भकार हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी साहित्य में शुचिता के पक्षधर और आध्यात्मिक आख्यानों के पुनर्वाचन परम्परा के पोषक महान साहित्यकार थे। पुस्तक पथ के सम्पादक एल० उमाशंकर सिंह ने कहा कि उनके निधन से एकाकी साधना करने वाले साहित्यकारों की एक महत्वपूर्ण कड़ी टूट गई। वरिष्ठ कथाकार श्यामबिहारी चौबे ने कहा कि वे पिछले पांच दशक से हिंदी साहित्य के अप्रतिम सेवक थे। उनके निधन से हिन्दी साहित्य ने अपना महत्वपूर्ण नक्षत्र खो दिया है। यशस्वी ललित निबंधकार डॉ० उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ० त्रिपाठी साहित्य में लोकपक्ष के प्रबल समर्थक विद्वान थे। उनके जाने से हमने एक प्रबुद्ध अभिभावक खो दिया। साहित्यकार व उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक डा० सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा कि डॉ० त्रिपाठी ने अनेक संतों की जीवनी लिखकर उन्हें साहित्य में ला खड़ा किया। साहित्य से समाजसुधार का उनका लक्ष्य बहुत ही पवित्र था। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व चिन्तक डॉ० परेश सक्सेना ने डॉ० त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त की। रेलवे में वरिष्ठ अभियंता एवं कवि विजय बुद्धिहीन ने डा० त्रिपाठी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Related Articles
चन्दौली। टीईटी परीक्षा में १४८६० ने लिया भाग
Post Views: 827 चन्दौली। जिले में रविवार को टीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। दोनों पालियों में 15,715 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 1445 अनुपस्थित रहे। वहीं 14,860 परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। वहीं सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। साथ ही उड़ाका दल की टीमें व […]
चन्दौली।शिक्षक दिवस पर याद किये गये सर्वपल्ली डा० राधाकृष्णन
Post Views: 609 चंदौली। देश के द्वितीय राष्ट्रपति व शिक्षक सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन सोमवार को जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं व कोचिंग सेंटरों पर धूमधाम से मनाया गया। वही शिष्यों ने भी अपने गुरुओं का आर्शीवाद लेकर उनको उपहार भेंट किया। दुलहीपुर प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज व बीएसएन […]
चंदौली।अमृत सरोवर का अधिकारी द्वय ने किया निरीक्षण
Post Views: 434 चहनियां। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीपीआरओ रामउदय यादव ने सेवढ़ी, हुदहुदीपुर में अमृत सरोवर पंचायत भवन आदि के साफ सफाई का निरीक्षण किया। अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। गांव में हो रहे विकास कार्यों की अधिकारीद्वय ने भूरी भूरी प्रशंसा किया। मुख्यमंत्री के शासनादेश 15 अगस्त अमृत महोत्सव […]