चंदौली। बरकम व रहमत की पाक महीना रमजान शुक्रवार से शुरू हो गया। शुक्रवार को मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा और मगरीब बाद परिवार के साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया। बाद नमाज परिवार की तरक्की व सुखी के साथ.साथ देश में अमन.चैन कायम रखने के लिए दुआ की। विदित हो कि माह.ए.रमजान का मुस्लिम बंधु पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। शुक्रवार को सुबह सेहरी के साथ ही मुस्लिम बंधुओं ने पहला रोजा रखा। शाम को सूर्यास्त होने के बाद अजान होते ही मुस्लिम बंधुओं ने घर में बने लजीज पकवानों से रोजा खोला और इसके बाद नमाज अदा कर दुआ की। इसे लेकर पूरे दिन लोगों में उत्साह दिखा। रोजा इफ्तार के मद्देनजर महिलाएं शाम से ही रसोई में लजीज पकवानों को तैयार करने में जुटी रही। पहला रोजा होने के कारण बड़ों के साथ ही बच्चों ने भी रोजा रखा और परिवार के साथ इफ्तार करने के साथ ही पूरी शिद्दत के साथ ही इबादत की और दुआ मांगी। मुगलसराय कार्यालय अनुसार इस्लाम मज़हब का सबसे पाक पवित्र महीना रमज़ान शुक्रवार से शुरू हो गय। जो निरंतर एक माह तक चलता है। इस माह में किए जाने वाले हर इबादत का काफी शबाब बढ़ जाता है। रमज़ान माह इस्लाम मजहब के मानने वालों को आमदिनों में किस तरह सादगी के साथ रहना है इसका अभ्यास कराता है।
Related Articles
चन्दौली।जर्जर मार्ग पर ग्रामीण चलने को विवश
Post Views: 749 पड़ाव। जर्जर मार्ग की उखड़ी व नुकीली गिट्टियों के बीच चलना मुश्किल हो रहा है। नियामताबाद ब्लाक के नींबूपुर, चौरहट, जलीलपुर सम्पर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर अवस्था मे पहुँच चुका है । दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत बद से बत्तर हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों […]
मुगलसराय। अप्रेटिंस प्रशिक्षुओं ने डीआरएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Post Views: 649 मुगलसराय। मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में २०१९-२० के अप्रेंटीस के प्रशिक्षुओं ने परीक्षा कराये जाने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए पत्रक सौंपा। इस बाबत प्रशिक्षु निरांचल प्रजापति,ओमप्रकाश यादव, रामाज्ञा, मुन्नालाल, आशीष कुमार, सत्याजित, विवेक, शानू कुमार मौर्या, सुनील कुमार, विवेकानंद पटेल, आदि प्रशिक्षुओं ने बताया की हम लोग स्थानिय रेलवे […]
चंदौली।पवन गिरी बने प्रधान संघर्ष मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष
Post Views: 407 चहनियां। चहनियां स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को युवा संघर्ष मोर्चा के प्रधान संघर्ष मोर्चा की गठन किया गया। जिसमें चहनियां ब्लॉक के डयौढा के ग्राम प्रधान पवन गिरी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में ब्लॉक […]