Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

जॉन होपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार, इस आविष्कार के लिए मिला सम्मान


स्टॉकहोम। फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस साल यह सम्मान वैज्ञानिक जॉन होपफील्ड और जेफ्री हिंटन को दिया जाएगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुरस्कार देने वाली संस्था के हवाले से बताया कि इन वैज्ञानिकों को आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के भीतर मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने से जुड़े आविष्कार के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

चिकित्सा क्षेत्र के बाद अब फिजिक्स के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पुरस्कार देने वाली संस्था ने घोषणा की कि इस साल यह सम्मान वैज्ञानिक जॉन होपफील्ड और जेफ्री हिंटन को दिया जाएगा। नोबेल प्राइज के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) की पुरस्कार राशि भी दी जाती है जिसे विजेताओं के बीच साझा किया जाता है।

गौरतलब है कि नोबेल प्राइज के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) की पुरस्कार राशि दी जाती है, जिसे विजेताओं के बीच साझा किया जाता है, अगर यह एक से अधिक हैं को। फिजिक्स के लिए यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है।