News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

दिल्ली में भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कें हुईं लबालब लग रहा जाम


नई दिल्ली, । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर की सभी छोटी-बड़ी खबरें, पल-पल की अपडेट आपको Jagran.Com के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगा। यहां पर ताजा खबरों को लगातार अपडेट किया जाता रहेगा। दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मॉनसून की जानकारी, रेलवे सहित अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

1:50:54 PM

दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट के गेट नंबर एक के सामने टूटकर गिरा पेड़

दिल्ली में भारी बारिश के कारण पटियाला हाउस कोर्ट के गेट नंबर एक के सामने पेड़ टूटकर गिर गया। इस वजह से गेट को बंद कर दिया गया। कोर्ट के अन्य गेट से वकीलों और अन्य लोगों का प्रवेश हो रहा है।

1:49:08 PM

पूर्वी दिल्ली के होटल में महिला चिकित्सा अधिकारी ने की आत्महत्या

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में हॉलिडे इन होटल के एक कमरे में 28 वर्षीय एक महिला चिकित्सा अधिकारी को फांसी पर लटका हुआ पाया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

1:25:25 PM

ग्रेटर नोएडा बार एसोसिएशन के सचिव पर हमला

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बार एसोसिएशन के सचिव नीरज तंवर पर चार लोगों ने किया जानलेवा हमला। नीरज का आरोप है कि सरकारी अधिवक्ता नीटू विश्नोई के भ्रष्टाचार की शिकायत उन्होंने दो दिन पहले जिलाधिकारी से की थी। इसी के विरोध में उन पर हमला किया गया है।

1:23:47 PM

Delhi: आप नेता के सरकारी बंगला खाली करने के मामले में टली सुनवाई

आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के सरकारी बंगला खाली करने के मामले में सोमवार को सुनवाई टल गई। अब पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

12:49:28 PM

दिल्ली: रोहतक रोड पर जाम में फंसे वाहन

रोहतक रोड पर राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास वर्षा से हुए जलजमाव और सड़कों पर गड्ढों के कारण यातायात जाम लग गया है। वाहन रेंग-रेंग कर चलते हुए नजर आ रहे हैं।

11:59:37 AM

Delhi: अधिकारियों संग यमुना का निरीक्षण करने पहुंचीं PWD मंत्री

लगातार बारिश के यमुना के जलस्तर पर बढ़ोतरी हो रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है। इसी की तैयारियों को लेकर PWD मंत्री आतिशी अधिकारियों के संग यमुना का निरीक्षण करने पहुंचीं हैं।

11:32:15 AM

दिल्ली HC ने रद्द किया केंद्र का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने यूनेस्को चेयरपर्सन और प्रोफेसर अशोक स्वैन का ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओडीआइ) कार्ड रद्द करने के केंद्र सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया। स्वैन की याचिका पर अदालत ने कहा कि सरकार के आदेश में रद्द करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में नया आदेश पारित करने का निर्देश दिया।

11:15:48 AM

Satyendar Jain News: ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन को राहत

Satyendar Jain News: सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता सत्येन्द्र जैन की चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत 2 हफ्ते बढ़ा दी है।

10:44:04 AM

Delhi: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर भजनपुरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी पंजिकृत कर ली है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज लाने को लेकर पीटता था। पिटाई के बाद भी जब महिला दहेज नहीं लाई तो उसे तलाक दे दिया।

10:41:23 AM

साहिबाबाद में पिता और पुत्री की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के प्रहलाद गढ़ी में पुलिस को सूचना मिली कि 30 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की व्यक्ति और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

10:17:32 AM

Greater Noida प्राधिकरण ने फर्म को ब्लैक लिस्ट में डाला, दो लाख रुपये जब्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने खेल मैदान विकसित न करने पर पीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दो वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। फर्म के 1,84,000 रुपये भी जब्त कर लिए हैं। फर्म द्वारा जून तक सैनी और खोदना खुर्द गांव में खेल के मैदान को विकसित करना था। समय पर विकसित न करने और नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गई है।

10:15:44 AM

Faridabad: सीएम फ्लाइंग ने बादशाह खान अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग ने बादशाह खान अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान कई स्टाफकर्मी गैरहाजिर मिले। अस्पताल में पंखे, फाल्स सीलिंग में खामियां मिली। साफ-सफाई नहीं मिली। इन सभी की रिपोर्ट तैयार कर सीएम फ्लाइंग उच्च अधिकारियों को भेजेगी।

10:08:05 AM

Delhi: बारिश पानी भरने की वजह से प्रगति मैदान टनल बंद

दिल्ली में शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश से जलमग्न होने की वजह से दिल्ली की सड़कों को बंद कर दिया है। अब जानकारी आ रही है कि प्रगति मैदान टनल में पानी भरने की वजह से यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

9:25:46 AM

नोएडा: कालिंदी कुंज दिल्ली से आने वाली एक लेन को किया गया बंद

शहर में सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर जुटी कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने के बाद रविवार रात से कालिंदी कुंज दिल्ली से आने वाली एक लेन को बंद कर दिया गया है।

एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसी के साथ ही सभी ड्यूटी प्वाइंट भी एक्टिव कर दिए गए हैं। पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस भी यहां की व्यवस्था संभाल रही है।

9:25:27 AM

नोएडा से ग्रेनो आने जाने के लिए पुस्ता रोड सात जगह से कटा

कुलेसरा से परी चौक जाने के लिए हरनंदी किनारे कई गावों को जोड़ने वाला पुस्ता रोड सेक्टर-140 से सात जगह भीषण वर्षा से कट गया है।

इस रास्ते पर कभी भी भयंकर दुर्घटना हो सकती है। इसकी जानकारी से लोगों ने प्राधिकरण से लेकर सिंचाई विभाग को अवगत कराया, लेकिन सुध नहीं ली है।

9:17:39 AM

Noida: बारिश के कारण सात जगह से कटा पुस्ता रोड

नोएडा के कुलेसरा से परी चौक जाने के लिए हरनंदी किनारे कई गावों को जोड़ने वाला पुस्ता रोड सेक्टर-140 में भारी बारिश के चलते सात जगह से कट गया है। इस रास्ते पर कभी भी भयंकर दुर्घटना हो सकती है। इसकी जानकारी से लोगों ने प्राधिकरण से लेकर सिंचाई विभाग को अवगत कराया, लेकिन प्राधिकरण प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली।

9:13:59 AM

Ghaziabad: स्वास्थ्य विभाग ने बिना लाइसेंस चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर मारा छापा

गाजियाबाद में डीएम और पुलिस कमिश्नर आवास के पास राजनगर सेक्टर-14 में बिना लाइसेंस के चल रहे नशा मुक्ति केंद्र संभव पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने बताया नशा मुक्ति केंद्र में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को रखा हुआ है इनका विवरण भी रजिस्टर में नहीं मिला है।केंद्र को सील करने की तैयारी की जा रही है। जिले में कुल 55 नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं।

8:52:09 AM

नूंह में SUV की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत, आरोपित फरार

नूंह के गांव टाई में घर के सामने खेल रहे छह साल के रऊफ को एसयूवी (क्रेटा ) ने कुचल दिया। हादसा रविवार शाम करीब छह बजे हुआ था। गंभीर रूप से घायल बच्चे को नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां उसने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बच्चे के ताऊ आजाद की शिकायत पर नूंह सदर थाना पुलिस ने क्रेटा चालक हनीफ के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हनीफ गांव टाई का ही रहने वाला है। हादसे के बाद वह वाहन को लेकर गांव से फरार हो गया था।

8:50:18 AM

गाजियाबाद: सावन का पहला सोमवार आज, मंदिरों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ लगने लगी है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल मंदिरों पर तैनात है। शहर के छतरी वाला शिव मंदिर, 84 घंटेश्वर शिव मंदिर, शिव शक्ति मंदिर में सावन के पहले सोमवार को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। वर्षा में भी छाते लेकर शिवभक्त मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। मंदिर में शिवभक्तों को कतार लगी हुई है।

8:49:30 AM

Noida: पुलिस के हत्थे चढ़े चार वाहन चोर

नोएडा में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का कोतवाली सेक्टर- 126 की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के दो चार पहिया वाहन और 30 चोरी के वाहनों के पुर्जे बरामद हुए हैं। आरोपितों के खिलाफ चोरी और लूट के 40 से अधिक मुकदमे नोएडा सहित अन्य शहरों में दर्ज हैं। तीन से चार मिनट में वाहन चोरी कर लेते थे।

8:47:53 AM

Delhi: CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक

दिल्ली में लगातार भारी बारिश के कारण शहर की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी पर भी चर्चा होगी।

8:39:52 AM

यमुना का बढ़ रहा जल स्तर, कल खतरे के निशान से होगा ऊपर

दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना में भी जल स्तर बढ़ने लगा है। इस बीच रविवार को हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से यमुना में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। सुबह दस बजे से ही यमुना में छोड़े गए पानी की मात्रा हर घंटे बढ़ती चली गई। शाम चार से शाम सात बजे के बीच हथनी कुंड बैराज से हर घंटे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में छोड़ा गया। इस दौरान शाम सात बजे सबसे अधिक एक लाख 65 हजार 823 क्यूसेक पानी यमुना छोड़ा गया, जो दिल्ली पहुंचने पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच यमुना का जल स्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर ) के ऊपर पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है।

8:39:51 AM

यमुना का बढ़ रहा जल स्तर, कल खतरे के निशान से होगा ऊपर

दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना में भी जल स्तर बढ़ने लगा है। इस बीच रविवार को हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से यमुना में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। सुबह दस बजे से ही यमुना में छोड़े गए पानी की मात्रा हर घंटे बढ़ती चली गई। शाम चार से शाम सात बजे के बीच हथनी कुंड बैराज से हर घंटे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में छोड़ा गया। इस दौरान शाम सात बजे सबसे अधिक एक लाख 65 हजार 823 क्यूसेक पानी यमुना छोड़ा गया, जो दिल्ली पहुंचने पर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच यमुना का जल स्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर ) के ऊपर पहुंच जाएगा। इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है।

8:29:25 AM

/Faridabad: सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

/Faridabad: सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

सावन के पहले सोमवार को सुबह पांच बजे से मंदिरों में शिवलिंग पर दुग्ध व जलाभिषेक करने वाले  श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

8:12:21 AM

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा पानी

दिल्ली-एनसीआर पर शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में पानी-पानी हो गया है। वहीं, अब हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

7:51:15 AM

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दूरी की वकीलों की चिंता

दिल्ली में लगातार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के कारण अगर आज किसी मामले में वकील अदालत में उपस्थित नहीं हो सके तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली हाईकोर्ट उनके मामले में कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं करेगा और मामले में अगली तारीख दी जाएगी। यह जानकारी दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने दी।

7:35:42 AM

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को हुई भारी बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है।

7:34:23 AM

ग्रेटर नोएडा: 12 वीं तक के स्कूल आज बंद रहेंगे

दिल्ली-एनसीआर में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 10 जुलाई यानी सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए है। यह आदेश सभी शिक्षण बोर्ड के स्कूल पर लागू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आइसीएसई सहित अन्य सभी बोर्ड के 12वीं कक्षा के स्कूल 10 जुलाई को बंद रहेंगे।