पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।
- 
12:48 PM, 12 Apr 2023 Bathinda Military Station में तलाशी जारीसमाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह एक आंतरिक मामला लगता है, बीते दो दिनों से राइफल और कारतूस गायब हैं। मिलिट्री स्टेशन में ऐसे इलाके की तलाशी ली जा रही है, जहां सघन वृक्षारोपण है। 
- 
12:15 PM, 12 Apr 2023 रक्षा मंत्री से मिलेंगे सेना अध्यक्षभारतीय सेना अध्यक्ष थोड़ी देर में रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। सेनाध्यक्ष राजनाथ सिंह को बठिंडा फायरिंग मामले की जानकारी देंगे। 
- 
11:36 AM, 12 Apr 2023 मिलिट्री स्टेशन में पुलिस अधिकारीबठिंडा पुलिस के एसएचओ, डीएसपी और एसपी मिलिट्री स्टेशन पहुंचे हैं। हालांकि, इन अधिकारियों के मोबाइल फोन को अंदर नहीं ले जाने दिया गया है। 
- 
11:21 AM, 12 Apr 2023 मृतकों के परिजनों को दी गई सूचनाभारतीय सेना ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। 
- 
11:18 AM, 12 Apr 2023 आर्टिलरी यूनिट के थे चारों जवानभारतीय सेना ने गोलीबारी की घटना की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत हो गई। कर्मियों को कोई चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। मामले की पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। 
- 
11:08 AM, 12 Apr 2023 Military Station Firing पर आर्मी चीफ देंगे रक्षा मंत्री को जानकारीबठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर अब से थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी जानकारी देंगे। 
- 
11:04 AM, 12 Apr 2023 आसपास के स्कूलों में छुट्टीफायरिंग की घटना के चलते शहर में दहशत का माहौल है। छावनी में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में भी छुट्टी कर दी गई है। छावनी में काम करने वाले लोगों को भी छावनी में नहीं जाने दिया गया। छावनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। 
- 
11:00 AM, 12 Apr 2023 मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंदबठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के बाद इसके सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। दरअसल, मिलिट्री स्टेशन में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
- 
10:53 AM, 12 Apr 2023 ये आतंकी घटना नहीं: एडीजीपीपंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपीएस परमार ने बताया कि यह आतंकवादी हमला नहीं है। ये हमला बाहर से नहीं हुआ है। इसमें अंदर के लोग ही शामिल हैं। 
- 
10:42 AM, 12 Apr 2023 Military Station Firing: सर्च ऑपरेशन जारीमिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के बाद पूरा इलाका सील कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। 
- 
10:39 AM, 12 Apr 2023 इंसास राइफल और कई कारतूस गायबपंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले इंसास राइफल और 28 जिंदा कारतूस गायब हो गए थे। इसके पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। फिहलाल मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। 





