भदोही पुलिस ने जनपद के रास्ते की जा रही अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान औराई के उगापुर में एक ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रक में लदा लगभग 60 लाख रुपये की कीमत का अवैध 675 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है। हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठा तस्कर भाग निकले। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि हरियाणा से जनपद के रास्ते शराब की यह बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही थी, बिहार में शराब को महंगें दामों पर खपाने का प्लान था।
समाचार विस्तार-
औराई (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र से होते हुए शराब की है बड़ी खेप बिहार की तरफ जा रही थी चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की टीम ने ट्रक से 675 पेटी (6020 लीटर) दो अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बीती रात बरामद की है। हालांकि ट्रक चेकिंग के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक में सवार दो तस्कर भागने में सफल रहे। जनपद के रास्ते ले जाये जा रहे अवैध शराब को बिहार में महंगे दामों पर बेचने का पूरा प्लान था। ट्रक से पुलिस को विभिन्न प्रकार के कई कागजात भी मिले हैं। बरामदगी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए ट्रक में सामने की तरफ पुट्ठी के कार्टून लादे गए थे और पीछे के हिस्से में शराब की पेटी लदी हुई थी।
Post Views: 1,039 हाईलाइट्स- कटान प्रभावित क्षे़त्र छेछुआ के 35 दलित बस्ती के परिवारों को राहत चौकी में विस्थापित करते हुये जमीन पटटा आवटंन का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, इटहरा के भी 4 परिवार किये गए विस्थापित राहत शिविर/बाढ़ आपदा राहत चौकी श्री नारायण इण्टर कालेज धनतुुलसी में बाढ़ की जद में आने वाले सम्भावित […]
Post Views: 1,143 कोइरौना (भदोही)। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा संचालित हो रही है, लेकिन आये दिन सामने आ जाने वाली लापरवाहीपूर्ण तस्वीरें एम्बुलेंस सेवा के ढाक के तीन पात वाली कहानी और स्थिति बयां कर जाती हैं। शुक्रवार को जनपद भदोही से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य […]
Post Views: 1,147 कोइरौना/सीतामढ़ी (भदोही)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिक मवैया गांव से बड़ी खबर है, जहां मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे 40 वर्षीय विवाहिता किरण देवी पत्नी प्रदीप कुमार मिश्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ी का दरवाजा बंद कर मकान के छत पर बने स्टोर रूम में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे […]