Latest News TOP STORIES उत्तर प्रदेश खेल नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भारत छठी बार चैम्पियन


अण्डर-१९ विश्वकप : वैभवने लिखी जीतकी गाथा, इंग्लैंडको दी सौ रन से शिकस्त
हरारे (आससे)। वैभव सूर्यवंशी (१७५) ने ऐसी गाथा लिख दी जो काफी अर्सों तक याद की जायेगी। उनकी इस ऐतिहासिक पारीका नतीजा रहा कि भारतने छठी बार अण्डर-१९ विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबलेमें उसने शुक्रवारको इंग्लैण्डको सौ रनोंसे शिकस्त दे दी। भारतने पहले ५० ओवरमें नौ विकेट खोकर ४११ रन का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया फिर उसके गेंदबाजोंने इस टूर्नामेंटकी अजेय टीम इंग्लैण्डको ४०.२ ओवरमें ३११ रन पर समेट दी। भारतने इससे पहले २००० मो. कैफ, २००८ में विराट कोहली, २०१२ में उन्मुक्तचंद, २०१८ में पृथ्वीशाह और २०२२ में एस ढुल और २०२६ में आयुष म्हात्रे की कप्तानीमें इस वैश्विक युवा टूर्नामेंटका खिताब अपने सिर सजाया।
——————