Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक ने गुस्से में दिया इस्तीफा, बाद में कहा- अफसोस हो रहा


 

Hero Image

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। घूस मांगने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के विरोध में उन्होंने अपना इस्तीफा दिया। हालांकि अब उन्हें अपने इस्तीफे पर पछतावा है। भाजपा विधायक ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने थाने के बाहर गुरुवार की रात धरना भी दिया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पटेरिया ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

मध्य प्रदेश में एक भाजपा विधायक ने पहले गुस्से में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मगर बाद में उन्हें अपने फैसले पर अफसोस होने लगा। मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। यहां के देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल एक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने गुस्से में आकर यह फैसला किया है।