पडरौना/कुशीनगर। सड़क सुरक्षा समिति बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को पडरौना में ई-रिक्शा रूट निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात, एआरटीओ, अधिशासी अधिकारी पडरौना, टीआई कुशीनगर तथा ई-रिक्शा संघ अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से सुभाष चौक पर ई-रिक्शा चालकों को एकत्रित कर रूट निर्धारण संबंधित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ई-रिक्शा पर कलर कोडिंग कराकर चालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।एआरटीओ ने बताया कि रूट निर्धारण की कार्रवाई शीघ्र ही शत-प्रतिशत पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पडरौना और कसया में रूट नंबर के अनुसार ही ई-रिक्शा का संचालन होगा, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
Related Articles
गोरखपुर: BJP ने पूर्व सीएम की बहू साधना सिंह को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
Post Views: 3,209 पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की बहू और बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह को भाजपा ने गोरखपुर जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उमीदवार घोषित कर दिया है. बता दें कि पूर्व में भी साधना सिंह 2010 से लेकर 2015 के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी […]
BJP President जेपी नड्डा व सीएम योगी ने किया भाजपा गोरखपुर के नए क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण
Post Views: 1,144 गोरखपुर, । भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय कार्यालयों का भी होगा लोकापर्ण क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों […]
यूपी में जारी रहेगी मदरसों की पढ़ाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Post Views: 1,872 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान ‘उत्तर प्रदेश बोर्ड मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ को असंवैधानिक करार देते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट का यह निष्कर्ष कि मदरसा बोर्ड की स्थापना धर्मनिरपेक्षता यानि सेक्युलिरज्म के सिद्धांतों का […]




