News TOP STORIES खेल नयी दिल्ली राष्ट्रीय

विनेश फोगाट के मेडल पर आज रात ही आ जाएगा फैसला, कोर्ट के निर्णय का समय तय


नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दी गई विनेश फोगाट को मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर आज रात फैसला हो जाएगा। ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगता में 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा आंका गया था, जिसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया।

कोर्ट के फैसले का समय तय

अब इसी फैसले का विनेश ने विरोध किया और इसके खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में केस दर्ज किया है। अब इस पर आज रात 9 बजकर 30 मिनट पर फैसला आ जाएगा।

विनेश फोगाट का केस लड़ रहे हरीश साल्वे

विनेश फोगाट (Vinesh phogat latest news) का कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में केस लड़ने के लिए IOA ने पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ वकील साल्वे को नियुक्त किया है। अब हरीश साल्वे पर केस जीतकर विनेश को मेडल दिलवाने की उम्मीदे हैं।