Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

‘शरिया मांगे तो उन्हें सरिया दीजिए’, बुलडोजर एक्शन पर पत्थरबाजों को गिरिराज सिंह का जवाब


नई दिल्ली। भारत बंद के नाम पर एमपी के छतरपुर में उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उपद्रव करने वाले 150 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस घटना के मुख्य आरोपी पूर्व सदर शहजाद अली के मकान पर मध्य प्रदेश प्रशासन का बुलडोजर चला। इस घटना पर सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है।

गिरिराज सिंह ने बुलडोजर एक्शन पर की टिप्पणी

इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुलडोजर मामले पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्थरबाजों के लिए   पत्थरों के इंतजाम कर दिए हैं। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने शहजाद अली के मकानों पर चले बुलडोजर एक्शन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”सरकार ने पत्थर फेंकने वालों के लिए और ज्यादा पत्थरों का इंतजाम कर दिया है। बहुत सारे पत्थर, पत्थर ही पत्थर।

गिरिराज सिंह ने यूजर के पोस्ट को किया रिपोस्ट

गिरिराज सिंह के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-यदि वे शरिया चाहते हैं, उन्हें सरिया दीजिए जबतक भारतीय कानून को न मानें। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा वो शरिया चाहते हैं, हम उन्हें सरिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री को ‘यदि वे शरिया चाहते हैं, उन्हें सरिया दीजिए जब तक भारतीय कानून को न मानें’ पोस्ट पसंद आ गई। उन्होंने इस वाक्य को खुद तस्वीर के साथ रिपोस्ट कर दिया।

सीएम मोहन यादव के आदेश पर हुई कार्रवाई

छतरपुर में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि  उपद्रवियों पर कार्रवाई की जाए उनकी पहचान की जाए। इसके बाद छतरपुर पुलिस प्रशासन उपद्रवियों को चिन्हाकित करने में जुड़ गया है। और अब मकान तोड़े जाने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।