बरसठी। पुलिस ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपित युवक को उसके घर मनिकापुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक शादी में अपने रिस्तेदारी बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी थी। आरोप है वही पर गांव का एक युवक अश्लील हरकत किया और उसका फोटो व वीडियो बना लिया। आरोप है कि ब्लैकमेल करके एक वर्ष तक बात चीत करता रहा और उस समय का बनाया वीडियो व फ़ोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी अपने पति को दिया तो वह पूछने गये। जिस पर आरोपी के साथ उसका भाई और पिता जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत किया जिस पर पुलिस ने गुरूवार को मनिकापुर गांव निवासी आरोपी मुकेश, उसका भाई विकास और पिता अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पांडेय हमराही सिपाही के साथ शनिवार को एक आरोपी मुकेश को उसके घर पहुँचकर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
Related Articles
UP: 37 ASP का किया गया ट्रांसफर, लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया बनाए गए नोएडा के ACP; पूरी लिस्ट
Post Views: 1,881 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं। बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। नई सूची के अनुसार लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया को गौतमबुद्ध कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, झांसी में […]
UP Phase 6 Voting : मतदान के दौरान बुजुर्ग महिला की मृत्यु 11 बजे तक 27 फीसदी वोटिंग
Post Views: 2,231 25 May 20241:00:43 PM उत्तर प्रदेश- सुबह 11 बजे तक के मतदान प्रतिशत: 27.06 इलाहाबाद- 23.88 प्रतिशत अंबेडकरनगर- 30.02 प्रतिशत आजमगढ़- 28.60 प्रतिशत बस्ती- 29.80 प्रतिशत भदोही- 25.51 प्रतिशत डुमरियागंज- 27.74 प्रतिशत जौनपुर- 26.81 प्रतिशत लालगंज- 28.40 प्रतिशत मछलीशहर- 27.18 प्रतिशत फूलपुर- 22.85 प्रतिशत प्रतापगढ़- 26.35 प्रतिशत संतकबीरनगर- 27.35 प्रतिशत श्रावस्ती- 26.69 […]
किसानोंको खेतीमें नई तकनीक अपनानेकी जरूरत
Post Views: 772 प्राकृतिक खेतीके बारेमें कृषक संगोष्ठीका किया आयोजन डोभी। विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरासी के कम्पोजिट विद्यालय में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान भाइयों के साथ प्राकृतिक खेती के बारे में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी […]



