Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

अगरबत्ती कारखाने में जहरीले केमिकल से दो महिला श्रमिकों की मौत, तीन की हालत बिगड़ी


Hero Image

कन्नौज। अगरबत्ती कारखाने में जहरीली गैस रिसाव से पांच महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ी गई। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

यूपी के कन्नौज में शुक्रवार को अगरबत्ती कारखाने में जहरीली गैस रिसाव से पांच महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ी गई। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू की है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अभी जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है।

शहर के नसरापुर में एक अगरबत्ती कारखाना संचालित है। इसमें महिलाएं और बच्चे पैकेजिंग का काम करते हैं। बुधवार की रात करीब 11 बजे कारखाने में जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इससे गदनपुर वड्डू निवासी बिरजू की 21 वर्षीय पत्नी प्रिया और पड़ोसी रामरतन की 18 वर्षीय बेटी गौरी समेत पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी आने लगी। इससे संचालक ने सभी को घर भेज दिया।