चंडीगढ़: अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल पंजाब में दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने अपने ‘पंजाब मिशन’ को लेकर इंटरव्यू दिया। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है। जितना भरोसा पंजाब के लोगों ने दिया उतना किसी नें नहीं दिया। पंजाब के लोग बेईमान, घोटाले वाली सरकारों से थक चुकी है। उन्हें एक ईमानदार सरकार चाहिए। चुनाव उम्मीद पर लड़ा जाता है। आज अगर पंजाब के लोगों को लगता है जैसा विकास दिल्ली में हुआ है वैसा पंजाब में चाहिए वो हम करके भी दिखाएंगे। पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई पार्टी चुनावों जीतने से पहले अपना मुख्यमंत्री चेहरा नहीं देती। अभी तक किसी भी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया। हम चुनाव प्रचार क्लोज होते ही ये ऐलान कर देंगे। हमारा मुख्यमंत्री चेहरा पंजाब से होगा और सिख होगा।
