Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

आपने 82 साल के वरिष्ठ नेता का अपमान किया’, जेपी नड्डा पर क्यों भड़क उठीं प्रियंका गांधी?


नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधा है। दरअसल, गुरुवार को जेपी नड्डा ने गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं की जमकर आलोचना की थी।

बता दें कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी बताया था। इस मामले पर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था। खरगे द्वारा पत्र लिखे जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। अब जेपी नड्डा के बयान पर प्रियंका गांधी की हमला बोला है।