News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

आरजी कर कांड: आमरण अनशन पर बैठे सात जूनियर डॉक्टरों में से एक की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती


 

Hero Image

कोलकाता। आरजी कर कांड के खिलाफ कोलकाता में आमरण अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टरों में से एक की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद गुरुवार रात को उन्हें तुरंत आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार होने वाले डॉक्टर का नाम अनिकेत महतो है। शनिवार रात से जूनियर डॉक्टर आमरण अनशन पर बैठे हैं।

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अभी तक इंसाफ का इंतजार है। जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन छठे दिन जारी है। हालांकि इस दौरान एक जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

आईसीयू में किया गया भर्ती

आंदोलन का समर्थन कर रहे सीनियर डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी ने कहा कि अनिकेत महतो की हालत बिगड़ गई है। अभी उनकी हालत ठीक नहीं है। उन्हें आरजी कर अस्पताल ले जाया गया है और आईसीयू में भर्ती कराया जाएगा।