Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

आर्थिक विकास को फिर से हासिल करने में निर्णायक बिंदु पर भारत : वेंकैया नायडू


  1. नई दिल्ली, । उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब अपने आर्थिक विकास को फिर से हासिल करने के निर्णायक बिंदु पर पहुंच गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) द्वारा आयोजित ‘मिस्टिक साउथ-ग्लोबल लिंकेज समिट’ को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘भारत अब अपने आर्थिक विकास को फिर से हासिल करने में एक निर्णायक बिंदु पर है। अब सभी हितधारकों से हाथ मिलाने और निरंतर गति सुनिश्चित करने का समय है। उद्योग को विभिन्न सुधारों पर सरकार के साथ काम करना चाहिए जिन्हें अधिक दृढ़ता के साथ लागू करने की आवश्यकता है।’

नायडू ने कहा, ‘वैश्विक रुझान जैसे स्वचालन, आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थानांतरित करना, जनसांख्यिकीय परिवर्तन और स्थिरता एवं स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना महामारी के मद्देनजर एक नया महत्व ग्रहण कर रहा है। भारत के लिए ये रुझान विकास को उत्प्रेरित कर सकते हैं और महामारी के बाद की अर्थव्यवस्था के लिए हालमार्क साबित हो सकते हैं।