Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान एक ‘अभिशाप’ और भारत है ‘आशीर्वाद’, UN में बेंजामिन नेतन्याहू ने मैप दिखाते हुए क्यों कहा ऐसा?


  1. नई दिल्ली। गाजा युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना पहला संबोधन दिया। इस दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने मध्य पूर्व में संघर्ष के लिए ईरान को मुख्य किरदार के रूप में चित्रित करने की कोशिश की है। उन्होंने संबोधन में दो मैप दर्शाए, जिसमें ईरान को ‘ अभिशाप’ और भारत को ‘आशीर्वाद’ के रूप में दिखाया गया।

बेंजामिन नेतन्याहू ने मध्य पूर्व में संघर्ष के लिए ईरान को मुख्य किरदार के रूप में चित्रित करने की कोशिश की है। उन्होंने संबोधन में दो मैप दर्शाए जिसमें ईरान को अभिशाप और भारत को आशीर्वाद के रूप में दिखाया गया। नेतन्याहू के अनुसार अभिशाप दिखाया गया नक्शा आतंक के एक छाप का नक्शा है जिसे ईरान ने हिंद महासागर से भूमध्य सागर तक बनाया और लगाया है।

नेतन्याहू की तरफ से रखे गए ‘आशीर्वाद’ मानचित्र में हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बीच एक भूमि पुल के माध्यम से एशिया और यूरोप से जुड़ने वाले इजरायल और उसके अरब भागीदारों के बीच एकता की दृष्टि को रेखांकित किया गया है।