Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

उत्‍तराखंड में महिला अपराध के तीन चौंकाने वाले मामले


देहरादून। उत्‍तराखंड में सामने आए महिला अपराध के तीन ताजे मामले चौंकाने वाले हैं। पहले मामले में सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिन्दू लड़की से दोस्‍ती कर उससे दुष्‍कर्म किया और वीडियो वायरल कर दी। दूसरे मामले में पिथौरागढ़ की एक नाबालिग बालिका को मुजफ्फरनगर का एक युवक भगा ले गया। तीसरे मामले में हल्द्वानी में यासीन ने हिंदू युवती पर मतांतरण का दबाव बनाया।

शायद उत्‍तराखंड की शांत वादियों को किसी की नजर लग गई है तभी तो यहां आए दिन महिला अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। मैदानी इलाके तो छोडि़ए पहाड़ी शहरों में वहशी दरिंदे महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उत्‍तराखंड में सामने आए महिला अपराध के तीन मामले चौंकाने वाले हैं। चमोली के थराली में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस एलआइयू अलर्ट हैं। भारी पुलिस तैनात है।

थराली में स्थिति तनावपूर्ण

चमोली जिले के थराली में सैलून का काम करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक ने नाबालिग हिन्दू लड़की से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती। लड़की से दुष्कर्म किया और बाद में इसकी वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।