News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

कर्नाटक में जीत के बाद अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी पहली बार किसी देश का करेंगे दौरा


नई दिल्ली, । कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी 31 मई को 10 दिनों के लिए अमेरिका जाएंगे। चार जून को वे न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5,000 एनआरआई को संबोधित त करेंगे। इसके अलावा, वे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पैनल चर्चा और भाषण के लिए वाशिंगटन और कैलिफोर्निया जाएंगे। वे राजनेताओं और उद्यमियों से भी मिलेंगे।

22 जून को अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज में की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते यह जानकारी दी थी।

लंदन में अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहे राहुल गांधी

लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण देकर वापस भारत लौटने के बाद राहुल गांधी सुर्खियों में छा गए। मार्च 2023 में उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में और अंत में लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक में एक बातचीत सत्र के दौरान भाषण दिया।

”भारत में लोकतंत्र दबाव में है”

राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा, “हर कोई जानता है और यह काफी खबरों में है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और उस पर हमला किया जा रहा है। हमारी आवाज को भी दबाई जा रही है। अल्पसंख्यकों और प्रेस पर हमला हो रहा है। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है।

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

राहुल गांधी की इस टिप्पणी ने सत्तारूढ़ भाजपा को कांग्रेस पर हमला बोलने का मौका दे दिया। भाजपा ने उनसे माफी की मांग की। ब्रिटेन में उनके बयानों से भारत में विवाद खड़ा हो गया। जेपी नड्डा ने वायनाड के पूर्व सांसद को ‘भारत विरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा’ बताया। उन्होंने उनसे माफी की भी मांग की।

संसट के बजट सत्र में दिखा गतिरोध

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में भी गतिरोध देखा गया। सत्तारूढ़ भाजपा चाहती थी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत में लोकतंत्र के बारे में लंदन में की गई अपने बयानों के लिए माफी मांगें। वहीं, कांग्रेस ने अदाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और बेईमान व्यापार प्रथाओं के आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन पर जोर दिया।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द

राहुल गांधी को 11 अप्रैल को मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में उनके पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्हें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 102 (1) (ई) के अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 के साथ अयोग्य घोषित किया गया था।