चंदौली

चंदौली। गेहूं की बर्बादी के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार:मनोज


चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को एक बार फिर नवीन मंडी के दौरे पर रहे। इस दौरान बारिश से किसानों के गेहूं भीगने पर नाराजगी जताई। जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव व कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। शासन और प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों के गेहूं भीग गए हैं। भीगे हुए गेहूं को हर हाल में शासन और प्रशासन खरीद करें नहीं तो इसके लिए जन आंदोलन करूंगा। इस दौरान सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने किसानों का गेहूं भीगने के लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन के अधिकारी जिम्मेदार हैं। दो दिन पूर्व गेहूं खरीद के बाबत अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कहा कि भीगे हुए गेहूं को ओने पौने दाम में बेचने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बारिश का इंतजार कर रहे हैं नहीं तो पहले ही खरीद कर लिए होते इससे किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद नहीं होती। कहा कि जिला प्रशासन व भाजपा सरकार की उदासीनता के कारण किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। जिससे मौसम खराब होने के बाद किसानों की गेहूं मंडी में भेज रहे हैं। इनका कोई खरीदार नहीं है। आरोप लगाया कि बिचौलियों की खरीद कर लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। किसानों की खरीद नहीं हो रही हैए जिससे किसान परेशान है। यदि किसानों की खरीद नहीं हुई तो उन्हें आर्थिक आघात लगेगाए जो अब किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा।