चंदौली। मोहर्रम के दसवीं पर जिले के अजादारों ने नम आंखों के साथ ताजियो के फूल चुनकर करबला में दफन कर दिए। इस दौरान कोविड-19 के मद्देनजर जुलूस व अखाड़ा निकालने पर पूर्ण पाबंदी रही। सुरक्षा के मद्देनजर थानों की फोर्स पूरे दिन चक्रमण करती रही, ताकि नियमों का पालन हो सके। ेंमुस्लिम समाज ने मोहर्रम को सादगी के साथ घरों में मनाया। विदित हो कि मोहर्रम पर आशूरा का दिन मुहर्रम का सबसे खास दिन होता है। इसी दिन पैगंबर साहब के नवासे इमाम हुसैन करबला में शहीद हुए थे। नौहाख्वानी और सीनाजनी के बीच अजादारों ने देश की तरक्की और कोरोना से जल्द से जल्द निजात मिलने की दुआएं भी कीं। इस मौके पर मौलाना हामिद हुसैन ने सभी को इमाम हुसैन की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि मुहरज़्म सिर्फ एक पर्व नहीं है। मुहर्रम बुराई पर अच्छाई की जीत और बलिदान का प्रतीक है हमें हमेशा इमाम हुसैन की बातों पर अमल करने की कोशिश करनी चाहिए। करबला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों ने जालिम बादशाह यजीद के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान की कुरबानी दी थी। इसी कुरबानी के पवज़् को मुहरज़्म के नाम से जाना जाता है। नगर के अजाखाना-ए-रजा के प्रबंधक डा. एस.ए. मुजफ्फर ने कहा कि पिछली बार की तरह इस भी न केवल मुहर्रम बल्कि अन्य सभी धर्मो के प्रमुख त्यौहार कोविड की भेंट चढ़ गए। उम्मीद है कि अगली बार स्थितियां अनूकूल होंगी और सभी लोग एक साथ आपसी भाईचारे बीच अपने पर्व मना सकेंगे। मुगलसराय कार्यालय अनुसार मोहर्रम पर कोरोना का शाया पडऩे से अलीनगर, लोको कालोनी, कसाब महाल, मुस्लिम महाल, दुलहीपुर आदि क्षेत्र में स्थित अखाड़े ठंडे पड़े रहे। लोग बीती रात को मात्र फातिहा, दुआख्वानी करके रस्म अदायगी करते हुए कर्बला के शहीदों के सरदार हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। वही पुलिस प्रशासन गश्त करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करती रही। शासन के निर्देश का लोगों ने पालन करते हुए मोहर्रम मनाये।
Related Articles
चंदौली। १५१ छात्र, छात्राओं में टैबलेट का वितरण
Post Views: 300 चकिया। नगर स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में 151 छात्र छात्राओं को विधायक कैलाश खरवार ने बुधवार को टैबलेट वितरण किया। महाविद्यालय की संरक्षिका प्रो० संगीता सिन्हा ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। विधायक कैलाश आचार्य कहा कि प्रदेश सरकार छात्र.छात्राओं को तकनीकी रूप से […]
चंदौली। निजीकरण पर रोक लगाने की उठायी मांग
Post Views: 552 मुगलसराय। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की एक बैठक स्थानीय कैम्प कार्यालय पर हुई। बैठक में रेलवे द्वारा किये जा रहे निजीकरण का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने विरोध किया है। उन्होने कहा है कि रेलवे द्वारा निजीकरण किये जाने से जहां कर्मचारी भविष्य में सड़क […]
चंदौली। बाबा कीनाराम का ४२२वां जन्मोत्सव धूमधाम से मना
Post Views: 347 चहनियां। संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 422 वाँ जन्मोत्सव समारोह रविवार को सूर्य की प्रथम किरण के साथ सांकेतिक रूप से धूमधाम पूर्वक मनाया गया। गांव की महिलाओं द्वारा सोहर गीत, कावरियों द्वारा किनेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा चाक चौबंद ब्यवस्था की गयी। मठ के […]