![]()
श्रीनगर। श्रीनगर की संडे मार्केट में ग्रेनेड हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी श्रीनगर शहर के रहने वाले हैं।
श्रीनगर की संडे मार्केट में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी श्रीनगर शहर के रहने वाले हैं। ग्रेनेड हमले में 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने तीन आतंकी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
बता दें कि ग्रेनेड हमले में 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने तीन आतंकी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों की पहचान ओसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में हुई है। कश्मीर के आईजीपी वीके बर्डी ने कहा कि इस हमले में 12 नागरिक घायल हो गए थे। हमने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।





