Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

जल्द जारी हो सकते हैं सीयूईटी यूजी के नतीजे परिणाम में देरी से यूनिवर्सिटी सेशन हो सकता है लेट


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन 15 से 29 मई तक किया गया था। इस परीक्षा में 13.48 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था जिनका रिजल्ट (CUET UG 2024 Results LIVE Updates) कभी भी एनटीए की ओर से जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही NTA फाइनल उत्तर कुंजी एवं टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर सकता है।

25 Jul 20242:21:18 PM

CUET UG Result 2024 Live: परिणाम में देरी से यूनिवर्सिटी सेशन हो सकता है लेट

NTA द्वारा CUET UG 2024 के नतीजे जारी करने में हुई देरी से देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भाग ले रहे राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों के सेशन लेट होने की संभावना है।

25 Jul 20241:44:10 PM

CUET Result 2024 Live: फाइनल आंसर-की आज संभव

खबरों के मुताबिक NTA मई और फिर 19 जुलाई में आयोजित CUET UG 2024 के लिए फाइनल आंसर-की आज यानी बृहस्पतिवार, 25 जुलाई को जारी कर सकता है।

25 Jul 202412:45:55 PM

NTA CUET UG Result 2024 Live: मार्क्स और रैंक होंगे जारी

NTA द्वारा CUET UG 2024 रिजल्ट के अंतर्गत उम्मीदवारों के मार्क्स और रैंक जारी किए जाएंगे।

25 Jul 202412:16:43 PM

CUET UG Result 2024 Live: 13.5 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

खबरों के मुताबिक CUET UG 2024  परीक्षा में 13.48 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए हैं, जिन्हें अब नतीजों का इंतजार है।

25 Jul 202411:44:56 AM

NTA CUET UG Result 2024 Live: मई में हुई थी परीक्षाएं

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2024 का आयोजन मई माह के दौरान 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को किया गया था।

25 Jul 202410:48:46 AM

CUET UG Result 2024 Live: इन टॉप यूनिवर्सिटी में होगा दाखिला

CUET UG 2024 रिजल्ट के अंतर्गत उम्मीदवारों को NTA स्कोर जारी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से उम्मीदवार अपने पसंद के संस्थान में दाखिला ले सकेंगे। इनमें DU, JNU, BHU, JMI, MGCU, आदि शामिल हैं।

25 Jul 202410:08:33 AM

CUET UG Result 2024 Live: पिछले साल 22 हजार स्टूडेंट्स के थे 100 पर्सेंटाइल

पिछले वर्ष घोषित CUET UG नतीजों में 22 हजार से अधिक ऐसे छात्र-छात्राएं थें जिनको प्रवेश परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल आई थी।

25 Jul 20249:32:29 AM

CUET UG 2024 Result Date Live: ऐसे जानें अपडेट

NTA द्वारा CUET UG 2024 रिजल्ट की तारीख को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in और परीक्षा पोर्टल, exams.nta.ac.in/CUET-UG प्रकाशित किया जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को दोनों ही वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

25 Jul 20248:08:11 AM

CUET UG 2024 Result Live: कितना होगा ‘गुड स्कोर’

जागरणजोश डॉट कॉम के परीक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक CUET UG 2024 में 700 से अधिक अंक प्राप्त होना गुड स्कोर माना जाएगा।

25 Jul 20247:37:14 AM

NTC CUET UG 2024 Result 2024 Live: कभी भी जारी हो सकते हैं सीयूईटी यूजी के नतीजे

पूर्व निर्धारित समय से 3 सप्ताह के अधिक की देरी और देश भर के विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिले की रूकी प्रक्रियाओं को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2024 के नतीजे अब कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

24 Jul 20249:02:19 PM

CUET UG Result 2024 Live: कभी भी जारी हो सकते हैं नतीजे

रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 कभी भी जारी कर सकता है। नतीजे जारी होते ही लिंक exams.nta.ac.in/CUET-UG पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद आप उस लिंक पर क्लिक करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

24 Jul 20248:26:19 PM

CUET UG Result 2024 Live Updates: बीएचयू में एडमिशन प्रक्रिया हो चुकी शुरू

24 Jul 20247:50:44 PM

CUET UG 2024 Result: सीयूईटी यूजी स्कोर कार्ड से यहां ले सकेंगे प्रवेश

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं देशभर के 318 विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थानों के स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। इन सभी संस्थानों में 47 केंद्रीय विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

24 Jul 20247:00:34 PM

CUET UG Result 2024 Live: 13.48 लाख स्टूडेंट्स ने लिया था परीक्षा में भाग

सीयूईटी परीक्षा 2024 में इस वर्ष 13.48 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इन सभी परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है।

24 Jul 20246:23:13 PM

CUET UG 2024 Result Live: फाइनल उत्तर कुंजी हुई तैयार?

आंसर की पर आपत्ति के बाद रीटेस्ट के लिए 19 जुलाई को एनटीए ने फिर से आंसर की जारी कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एनटीए ने फाइनल उत्तर कुंजी तैयार कर ली है जो रिजल्ट के साथ ही जारी कर दी जाएगी।

24 Jul 20245:47:46 PM

CUET UG 2024 Result: 7 जुलाई को जारी थी आंसर की

परीक्षा संपन्न होने के बाद एनटीए की ओर से 7 जुलाई को आंसर की जारी की गई थी। उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का समय दिया गया था।

24 Jul 20245:14:57 PM

CUET UG 2024 Result Date: इन डेट्स में हुई थी परीक्षा

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई 2024 को किया गया था।

24 Jul 20244:39:44 PM

CUET UG Result 2024: रिजल्ट के साथ आ सकती है टॉपर्स लिस्ट

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है।

24 Jul 20244:10:24 PM

CUET UG Result 2024 Live: रीटेस्ट के आंसर-की जारी

CUET UG 2024 रिजल्ट के पहले NTA ने 19 जुलाई को आयोजित किए गए रीटेस्ट के लिए आंसर-की जारी कर दिए हैं, जिन पर उम्मीदवार अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद सभी तारीखों के लिए फाइनल आंसर-की और नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

24 Jul 20243:31:07 PM

CUET UG 2024 Final Answer Key Live: फाइनल आंसर-की भी होगी जारी

NTA द्वारा CUET UG 2024 परीक्षा परिणाम के साथ ही साथ परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के फाइनल आंसर-की भी जारी किए जाएंगे।

24 Jul 20242:49:54 PM

CUET UG 2024 Score Card: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोर कार्ड

  •  सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाना है।
  • लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना है।
  • अब स्कोर कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

24 Jul 20242:31:18 PM

CUET UG Result Date 2024: इन डिटेल्स की होगी जरूरत

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है वे अभी से एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।

24 Jul 20242:02:45 PM

CUET UG 2024 Results LIVE Updates: यहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद आप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे।

24 Jul 20241:11:45 PM

CUET UG Answer Key 2024: रिजल्ट के साथ फाइनल उत्तर कुंजी भी हो सकती है जारी

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट जारी होने के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जा सकती है। अंतिम आंसर की सर्वमान्य होगी और अभ्यर्थी इस पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं कर पायेंगे।

24 Jul 202412:51:23 PM

CUET UG 2024 Results: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज सीयूईटी यूजी 2024 रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि नतीजों को लेकर अभी तक एनटीए की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।