Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे टीम से हटाए गए डा रामप्रसाद सिंह,


वाराणसी, । ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान बड़ा प्रशासनिक एक्शन भी लिया गया है। ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे टीम के सदस्य डा रामप्रसाद सिंह को हटा दिया गया है। आरपी सिंह पर सर्वे की सूचनाएं लीक करने का गंभीर आरोप लगा है।

 

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज तीसरे दिन खत्म हो गया। अब सर्वे की रिपोर्ट को टीम कोर्ट को सौंपेगी। इसी दौरान बड़ा एक्शन भी लिया गया है। सर्वे की टीम आज जब ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जा रही थी तब सर्वे टीम के सदस्य आर पी सिंह को रोक लिया गया। उनको तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया। आर पी सिंह पर सूचनाएं लीक करने का आरोप लगा है। उनके ऊपर सर्वे की बातों को बाहर बताने के आरोप लगे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर कोर्ट की ओर से गोपनीयता को लेकर बेहद सख्त हिदायत दी गई थी, आरपी सिंह पर इसका पालन नहीं करने के आरोप लगे हैं।

 

डीएम कौशलराज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। कोर्ट के आदेश का पालन किया गया है। कल एक सदस्य को सूचना लीक करने के मामले में टीम ने 15 मिनट के लिए बाहर किया था। बाद में उनको वापस बुला लिया गया। इससे पहले कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा के खिलाफ आपत्ति दर्ज होने के बाद भी उनको हटाने से इनकार कर दिया था। उनके साथ विशाल कुमार सिंह को भी कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था, जबकि अजय सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया था। कोर्ट ने 17 मई तक सर्वे की कार्रवाई पूरी करके रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था।