Latest News नयी दिल्ली पंजाब

टिकट कटने से नाराज पंजाब कांग्रेस विधायक डा. हरजोत ने छोड़ा ‘हाथ’, भाजपा के हुए ‘कमल’


मोगा। मोगा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मालविका सूद को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद अब डा. हरजोत कमल भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा के स्तर पर सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार के बाद पार्टी डा. हरजोत कमल को मोगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारना लगभग तय है।

हालांकि स्थानीय भाजपा नेता अभी ये बात मानने को तैयार नहीं है कि प्रत्याशी डा. हरजोत कमल को बनाया जा सकता है। डा. हरजोत कमल के भाजपा में शामिल होने व मालविका के खिलाफ प्रत्याशी बनने का फैसला तीन दिन पहले ही हो चुका था, सिर्फ मालविका के आधिकारिक रुप से प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार था। मालविका के प्रत्याशी घोषित होते ही दो घंटे बाद उनकी भाजपा में शामिल होने की घोषणा हो गई।

हरजोत कमल के करीबी सूत्रों की मानें तो उनकी भाजपा में एंट्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मध्यस्थता से हुई है। सभी समीकरणों पर गंभीरता से विचार विमर्श के बाद डा. हरजोत कमल को मालविका के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारने का फैसला भी पार्टी अंतिम रूप से कर चुकी है। हरजोत कमल के साथ उनकी टीम भाजपा में आने के बाद पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी को टक्कर दे सकता हो।