News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रोकी बीजेपी सांसद की गाड़ी हिरासत में लॉकेट चटर्जी और रूपा गांगुली


कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर (Kolkata Doctor Murder Case) के साथ हुई अत्याचार को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी उबाल है। राज्य में लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कई छात्र संगठन ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने मंगलवार को राज्य सचिवालय नवान्न तक छात्र समाज के मार्च में भाग लेने वालों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पूरे राज्य में बंद रहेगा।

सरकारी आरजी अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दरिंदगी की घटना के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग पर राज्य सचिवालय नवान्न तक छात्र समाज के मार्च में भाग लेने वालों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भाजपा द्वारा बुधवार को बुलाए गए 12 घंटे के बंगाल बंद का व्यापक असर दिख रहा है।

सुबह से बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे भाजपा समर्थकों ने हावड़ा व सियालदह मंडल सहित कई जगहों पर ट्रेन सेवा को बाधित कर दिया। विभिन्न स्टेशनों पर बंद समर्थक ट्रेन के सामने खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे दूरगामी ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है।

28 Aug 20243:38:45 PM

Bengal Bandh: ‘बस बहुत हो गया’, अब कुछ करना होगा: राष्ट्रपति मुर्मु

बंगाल बंद के बीच राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने आरजी कर मेडिरकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि एक ओर छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी ओर अपराधी अन्य जगहों पर घूम रहे थे। बस बहुत हो गया, अब कुछ करना होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता। समाज को ईमानदार, निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण की जरूरत है, खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए।

28 Aug 20242:46:00 PM

Kolkata Doctor Murder Case: अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू

एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारी अनूप दत्ता का पॉलीग्राफ टेस्ट सीबीआई कार्यालय में शुरू हो गया है।

28 Aug 20242:09:42 PM

Bengal Bandh: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड पर तोड़े बैरिकेड्स

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड पर लगाए गए पुलिस बैरियरों में तोड़फोड़ की।

28 Aug 20241:58:19 PM

भाजपा सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय की कार को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रोका

सिलीगुड़ी में आज टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर भाजपा सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय की कार का घेराव किया। वहीं, कुछ लोगों ने उनके कार पर पत्थर भी फेंके गए।

28 Aug 20241:12:28 PM

Bengal Bandh: जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने निकाली विरोध रैली

 बंगाल बंद के बीच पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए विरोध रैली निकाली।

28 Aug 202412:40:35 PM

Bengal Bandh: भाटपाड़ा में दो लोगों पर चली गोली

आज सुबह भाटपाड़ा में राजनीतिक झड़प के बाद सिर में गोली लगने से घायल दो लोगों को सुबह करीब 11:30 बजे मणिपाल हॉस्पिटल ब्रॉडवे, कोलकाता में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और उन्हें आईसीयू में कड़ी निगरानी में रखा गया है।

28 Aug 202411:41:23 AM

Bengal Bandh: प्रियंगु पांडे पर हुई गोलीबारी की वीडियो आई सामने

बंगाल बंद के बीच भाटपाड़ा में बीजेपी नेता पर फायरिंग हुई है। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि हमारी पार्टी के नेता प्रियंगु पांडे की कार पर हमला हुआ है। उन पर सात राउंड गोली चली हैं। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। कार चालक भी जख्मी हुआ है।

इस घटना का वीडियो भाजपा ने जारी की है। वीडियो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया,”

टीएमसी के गुंडों ने गोलियां चलाईं- भाटपारा में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की गाड़ी पर गोलियां चलाईं, जिससे उनका ड्राइवर घायल हो गए। यह ममता बनर्जी की घिनौनी हताशा का प्रदर्शन है! चाहे वे कितना भी खून बहा दें। बंगालबंद एक शानदार सफलता है क्योंकि बंगाल में बहुत कुछ हो चुका है! ममता के गुंडे और उनकी कठपुतली पुलिस हमें सड़कों से नहीं डरा पाएगी। भाजपा तब तक लड़ती रहेगी जब तक उनका भ्रष्ट शासन खत्म नहीं हो जाता।

28 Aug 202411:32:04 AM

पुलिस लोगों को हिरासत में ले सकती है, उनके विचारों को नहीं: लॉकेट चटर्जी

 पुलिस हिरासत  में लिए जाने के बाद लॉकेट चटर्जी ने कहा,”मुझे कुछ नहीं होगा, जितना ज्यादा लोग हिरासत में लेंगे, उतने ज्यादा लोग विरोध में शामिल होंगे। यह लोगों का गुस्सा है और वे सड़क पर हैं। पुलिस लोगों को हिरासत में ले सकती है, लेकिन विचार को नहीं।”

28 Aug 202411:23:48 AM

BJP Bengal Bandh: हिरासत में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी

नबन्ना मार्च में शामिल छात्रों पर पुलिस की हुई कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं थीं। उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।

28 Aug 202411:01:10 AM

Bengal Bandh LIVE:भाजपा नेता प्रियंगु पांडे पर चलाई गई गोली

बंगाल बंद में ममता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता प्रियंगु पांडे को गोली लगी। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, “प्रियंगु पांडे हमारे पार्टी नेता हैं। आज उनकी कार पर हमला किया गया और गोलीबारी की गई। ड्राइवर को गोली लगी है। 7 राउंड फायरिंग की गई।यह एसीपी की मौजूदगी में किया गया। प्रियंगु पांडे को मारने की योजना बनाई गई थी। टीएमसी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे इस तरह की चीजें कर रहे हैं। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, उनमें से एक गंभीर हैं।”

28 Aug 202410:58:37 AM

Bengal Bandh:रूपा गांगुली ने लोगों से बंगाल बंद में जुड़ने की अपील

कोलकाता के गरियाहाट में भाजपा नेता रूपा गांगुली ने लोगों से बंगाल बंद में जुड़ने की अपील की।

28 Aug 202410:34:36 AM

नंदीग्राम में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी

बंगाल बंद को लेकर नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हुए।

28 Aug 202410:14:24 AM

Bengal Bandh: श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

कोलकाता के श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन पर आंदोलन कर रहे बीजेपी के सात कार्यकर्ता गिरफ्तार

28 Aug 202410:09:51 AM

Bengal Bandh: राज्य में बस सेवा प्रभावित

बंगाल बंद की वजह से राज्य में बस सेवा प्रभावित हुई है।

28 Aug 202410:01:10 AM

Bengal Bandh: सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल को लिखा पत्र, छात्रों की रिहाई की उठाई मांग

भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को एक पत्र लिखा है। नबन्ना मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई हिंसा को लेकर भाजपा नेता ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा,”मैं पश्चिम बंगा छात्र समाज द्वारा आयोजित नबन्ना अविजन विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण छात्र कार्यकर्ताओं के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग की हाल की घटनाओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूं। हावड़ा, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों में अनिर्दिष्ट संख्या में छात्रों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई असंगत और अकारण प्रतीत होती है, जो एक राष्ट्र के रूप में हमारे द्वारा बनाए गए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती है। इन गंभीर चिंताओं के मद्देनजर, मैं आपसे पुलिस की ज्यादतियों के इन मामलों को संबोधित करने के लिए तत्काल और आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करता हूं।

भाजपा नेता ने आगे कहा,”मैं आपसे राज्य पुलिस को निर्देश देने का आग्रह करता हूं कि वे वर्तमान में हिरासत में लिए गए सभी छात्र कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करें, क्योंकि उनकी हिरासत उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन करती है।”

28 Aug 20249:37:38 AM

Bengal Bandh: हम आज बंद के कारण हेलमेट पहन रहे हैं: बस ड्राइवर

 कूचबिहार में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की बसों के चालक हेलमेट पहने नजर आए। एक बस चालक ने कहा, “हम आज बंद के कारण हेलमेट पहन रहे हैं। विभाग ने हमें हेलमेट दिए हैं।

28 Aug 20248:48:48 AM

Bengal Bandh: कानून-व्यवस्था को संभालने में नाकामयाब ममता सरकार: भाजपा

भाजपा भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया ने कहा, आज बंगाल बंद चल रहा है। राज्य में पुलिस कानून-व्यवस्था को संभालने में नाकामयाब है। हम यहां से नहीं हटेंगे, हम लड़ाई जारी रखेंगे।”

28 Aug 20248:43:57 AM

Bengal Bandh News: हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर्स

बंगाल बंद की वजह से हावड़ा में बस ड्राइवर हेलमेट पहनकर काम कर रहे हैं। ड्राइवर्स का कहना है कि सुरक्षा की वजह से उन्होंने हेलमेट पहन रखी है।

28 Aug 20248:38:13 AM

Bengal Bandh: अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

बंगाल के अलीपुरद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया। ये कार्यकर्ता नबन्ना प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

28 Aug 20248:33:53 AM

Bengal Bandh: नॉर्थ 24 परगना में रोकी गई ट्रेन

बंगाल बंद के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ता अशोक कीर्तिनिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नॉर्थ 24 परगना के बनगांव स्टेशन पर ट्रेन रोकी।

28 Aug 20248:32:15 AM

Bengal Bandh: महिलाओं को सुरक्षा दिलाने में नाकाम ममता सरकार: अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता सरकार का रवैया बहुत घिनौना है। इनकी रीढ़ की हड्डी ही नहीं है। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। उन्होंने केमिकल मिलाकर प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की। यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा दिलाने में नाकाम रही है। हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

28 Aug 20248:28:45 AM

Bengal Bandh: बंगाल बंद के समीक्षा कर रहीं भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने राज्य सरकार के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंगाल बंद की समीक्षा की।

28 Aug 20248:27:36 AM

Bengal Bandh Live: भाजपा के दो विधायकों को किया गया डिटेन

बंगाल के कूचबिहार में भाजपा के दो विधायकों को डिटेन किया गया। दोनों विधायक बस टर्मिनेस के बसों को रोकने की कोशिश कर

28 Aug 20248:25:57 AM

Bengal Bandh: 12 घंटे के लिए बंगाल बंद

नबन्ना अभियान के तहत प्रदेश सचिवालय तक मार्च कर रहे छात्रों पर मंगलवार को पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आज भाजपा ने 12 घंटे बंगाल बंद बुलाया है। यह बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।