Latest News मनोरंजन

तबीयत बिगड़ने के बाद जरीन खान की मां हुईं आईसीयू में भर्ती, फैंस से की दुआ की अपील


नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रही हैं। अभिनेत्री की मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके जल्द ठीक होने के लिए जरीन खान ने फैंस से दुआ करने के अपील भी की है। जरीन खान आखिरी बार फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ में नजर आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर के जरिए फैंस को अपनी मां की तबीयत के बारे में बताया है।

जरीन खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। जरीन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनकी मां की अचानक तबीयत बिगड़ गई और देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।