पटना

नालंदा में नये डीईओ एवं एक्साइज सुपरिटेंडेंट की पदस्थापना


    • बिहारशरीफ एवं राजगीर के एलआरडीसी भी बदले
    • कई प्रखंडों के बीडीओ और सीओ भी बदले गये
    • अभियंत्रण विभागों में कार्यपालक अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक कई का स्थानांतरण

बिहारशरीफ (आससे)। जून महीने में जिले के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। जिले में रिक्त पड़े जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर जहां पदस्थापना हो गयी है। वहीं एक्साइज सुपरिटेंडेंट भी बदले गये है। यूं तो जिले में कई प्रखंडों के बीडीओ और सीओ भी बदले है, जिसके साथ हीं कुछ भूमि सुधार उपसमाहर्ता भी बदले गये है। जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, भवन प्रमंडल, आरडब्लूडी सहित कई अभियंत्रण संगठनों में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता भी स्थानांतरित हुए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नालंदा में जिला शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पद पर केशव प्रसाद को नया जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। इसके पूर्व में नालंदा जिले में शिक्षा विभाग के अलग-अलग पदों पर पदस्थापित रह चुके है। इधर दूसरी ओर नालंदा के उत्पाद अधीक्षक भी बदल दिये गये है। विजय शंकर दूबे को स्थानांतरित करते हुए उन्हें वैशाली भेजा गया है, जबकि अधीक्षक मद्य निषेध भागलपुर उमाशंकर प्रसाद को नालंदा का नया अधीक्षक मद्य निषेध बनाया गया है।

बिहारशरीफ के भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर बक्सर से प्रभात कुमार को भेजा गया है, जबकि शेखपुरा के एलआरडीसी संजय कुमार को एलआरडीसी राजगीर के रूप में पदस्थापित किया गया है। बिहारशरीफ के डीसीएलआर कुमार प्रशांत नरकटियागंज पश्चिम चंपारण भेजे गये है। जबकि राजगीर के डीसीएलआर इफ्रतेखार अहमद को रोसड़ा डीसीएलआर के रूप में पदस्थापित किया गया है। नालंदा के सिलाव के प्रभारी अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी सासाराम के रूप में पदस्थापित किया गया है। जबकि प्रभारी अंचलाधिकारी इटहरी अक्षयवट तिवारी को प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नालंदा के रूप में पदस्थापित किया गया है।

इसी प्रकार हुलासगंज से अरूण कुमार को सीओ नगरनौसा, मेसकौर नवादा से अलख निरंजन यादव को सीओ गिरियक, जितवारपुर समस्तीपुर से धर्मेंद्र पंडित को सीओ बिहारशरीफ, चरपोखरी भोजपुर से संतोष कुमार चौधरी को सीओ राजगीर, राजस्व अधिकारी छपरा सदर की जूली कुमारी को सीओ परबलपुर के रूप में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार परबलपुर के सीओ अजय कुमार सिंह को इमामगंज का सीओ बनाया गया है। सीओ राजगीर मृत्युंजय कुमार को अमनौर सारण, गिरियक सीओ चंद्रशेखर कुमार को मकेर सारण का सीओ बनाया गया है।

कई प्रखंडों के बीडीओ भी बदले गये है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चंडी के प्रसार पदाधिकारी अवधेश कुमार को पूर्वी चंपारण स्थानांतरित किया गया है। संपतचक पटना की बीडीओ उषा कुमारी को परबलपुर का बीडीओ बनाया गया है। गिरियक के बीडीओ धर्मवीर कुमार को फतुहा स्थानांतरित किया गया है। सरमेरा के बीडीओ नंदकिशोर को जमालपुर मुंगेर का बीडीओ बनाया गया है।

गोरौर वैशाली से प्रेम राज को नगरनौसा, तारडीह दरभंगा से धनंजय कुमार को नूरसराय, जितवारपुर समस्तीपुर से अंजन दत्ता को बिहारशरीफ, गौड़ा वैराम दरभंगा के लक्ष्मी कुमार को रहुई, जमालपुर मुंगेर के राजीव कुमार को सरमेरा, प्रतीक्षारत प्रिया कुमारी को हिलसा, हलसी लखीसराय से प्रीतम आनंद को बिंद, वारिशनगर समस्तीपुर से अजमल प्रवीण को बेन, खिजरसराय गया से उदय कुमार को सिलाव का बीडीओ बनाया गया है।

इसी प्रकार अंजनी कुमार को सिलाव से नवादा सदर, विवेक कुमार को रहुई से असलमनगर अलीगंज, राजदेव कुमार रजक को हिलसा से गुरारू, जियाउल हक को बेन से कुरथा का बीडीओ बनाया गया है।