Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

निकाय चुनाव : आजम का गढ़ फतह करने के बाद,


रामपुर, : विधानसभा उपचुनाव में कमल खिलने से भाजपा का मुस्लिम मतदाताओं पर भरोसा बढ़ गया है। इस बार निकाय चुनाव में मुस्लिमों को टिकट देने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए कई मुस्लिम नेता दावेदारी भी जता रहे हैं।

जिले में 11 नगर निकाय हैं, जिनमें आठ ऐसे हैं, जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है। इनमें नगर पालिका रामपुर, टांडा व स्वार और नगर पंचायत शाहबाद, केमरी, सैफनी, दढ़ियाल व नरपतनगर शामिल हैं। भाजपा पिछले निकाय चुनाव में केवल मसवासी में ही जीत सकी थी। तीन नगर पंचायत सैफनी, दढ़ियाल और नरपतनगर नई बनी हैं, इनमें पहली बार चुनाव होने जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता कहते हैं कि लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मुसलमान भाजपा के करीब आए हैं। वोट भी दिए हैं। इसे देखते हुए पार्टी मुस्लिम नेताओं को भी टिकट देने पर विचार कर रही है।

कई नेताओं के नाम चर्चा में

भाजपा से टिकट मांगने वालों में रामपुर शहर में ही कई नेताओं के नाम चर्चा हमें हैं। इनमें डाक्टर तनवीर, फसाहत अली खां शानू और फैसल मुमताज के नाम भी शामिल हैं। डा. तनवीर दो बार रामपुर शहर से आजम खां के मुकाबले चुनाव लड़ चुके हैं। तीन साल से भाजपा में हैं। शानू खां पहले आजम खां के मीडिया प्रभारी रहे हैं। पिछले माह विधानसभा उपचुनाव के दौरान आजम खां का साथ छोड़कर भाजपा में आए हैं। फैसल मुमताज मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े हैं। टांडा में महनाज जहां पालिकाध्यक्ष हैं, जो कई साल से भाजपा से जुड़ी हैं। टिकट की प्रबल दावेदार हैं। इस बार अध्यक्ष का पद अनारक्षित है, इसलिए इनके पति मकसूद लाला भी चुनाव लड़ सकते हैं।

आपत्तियों का निस्तारण

वार्डों के आरक्षण पर जिलेभर में 108 आपत्ति आई थीं। मंगलवार को संबंधित अधिशासी अधिकारी और उप जिलाधिकारी ने आपत्तियों का निस्तारण किया। बुधवार को जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट इसकी समीक्षा करेंगे। कोई कमी होगी तो उसे दूर कराया जाएगा। इसके बाद निस्तारण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।