मंगलवार दोपहर को तुनिषा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। महज बीस साल की उम्र में एक्ट्रेस के निधन से टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। उन्हें जानने वाले और साथ काम करने वाले कलाकार सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि तुनिषा ऐसा भी कर सकती हैं।
अंतिम संस्कार से पहले बेहोश हुई तुनिषा की मां। परिवार वालों ने संभाला।
श्मशान घाट पहुंच एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर
तुनिषा का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच गया है। एक्ट्रेस की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपनी बेटी को इतनी कम उम्र में इस तरह जाते देख वह खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।
दीपिका सिंह
टीवी इंडस्ट्री की फेम एक्ट्रेर दीपिका सिंह अपने पति संग तुनिषा के अंतिम दर्शन करने पहुंची।
अशनूर कौर
टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अशनूर कौर तुनिषा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचीं।
अब्बास-मस्तान
जाने-माने डायरेक्टर अब्बास-मस्तान भी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे अब्बास-मस्तान
रीम शेख
टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने तुनिषा के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किये। बता दें, तुनिषा शर्मा और रीम शेख एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने एक्ट्रेस की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा था।
विशाल जेठवा
एक्टर विशाल जेठवा भी तुनिषा शर्मा के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। विशाल ने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की।
शिविन नारंग
तुनिषा के को-स्टार शिविन नारंग एक्ट्रेस के आखिरी दर्शन करने उनके घर पहुंचे। शिविन तुनिषा की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।
घर पहुंचा एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर
अंतिम संस्कार के लिए तुनिषा शर्मा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके मीरा रोड स्थित आवास पर ले जाया गया।
आज दोपहर में होगा तुनिषा का अंतिम संस्कार
इसी बीच अब खबर है कि तुनिषा शर्मा का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार गोड़ादेव नाका के श्मशान घाट में होगा। एक्ट्रेस के परिवार ने अंतिम संस्कार की खबर दी है। परिवार ने लिखा, ‘बहुत भारी मन से कहना पड़ रहा है कि तुनिशा हमें 24 दिसंबर को छोड़कर चली गई। हम सभी से निवेदन करते हैं कि वो आए और जाने वाले आत्मा के लिए प्रार्थना करें। अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे घोदेव शमशान में होगा।