- LIVE Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Oath Ceremony News Updates: पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर ढाई बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पहुंचेंगे कई केंद्रीय नेता
- कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी दिलाई जा सकती शपथ
-
शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में की गई पूजा
रुद्रप्रयाग में धामी सरकार के शपथ ग्रहण के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सहित सिद्धपीठ कालीमठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नव निर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से पूजा-अर्चना की गयी।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री समेत कई वीआइपी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंचे।उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे देहरादून
पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अतिथियों का आना शुरू हो गया। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद यहां से वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे देहरादून
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।- 01:29 PM, 2022-03-23T13:56:31
धामी ने भगत, राजगुरु एवं सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री आवास में सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। -
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। -
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा पहुंचे परेड ग्राउंड
देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्त्ताओं के साथ पहुंचे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा। - 01:09 PM, 2022-03-23T13:56:31
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे संत
देहरादून के परेड मैदान में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संत समाज के लोग भी पहुंचने शुरू हो गए। हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट हरिद्वार हरिराम साईं ट्रस्ट दिल्ली भारतीय योग संस्थान सोसायटी हरिद्वार के आनंद पीठाधीश्वर आनंद विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी व साधु संत पहुंचे। - 01:05 PM, 2022-03-23T13:56:31
शपथ ग्रहण से पूर्व कार्यकर्त्ताओं ने की पूजा-अर्चना
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण से पूर्व कार्यकर्त्ताओं ने पूजा अर्चना की। हरबर्टपुर मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने हरबर्टपुर वैष्णों माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान से प्रार्थना की कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे और सुशासन के पथ पर अग्रसर हो। इस दौरान हरबर्टपुर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनार्दन जोशी, संतोष रावत, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र धीमान, नरेंद्र राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -
01:00 PM, 2022-03-23T13:56:31
सुबोध उनियाल बनेंगे मंत्री, लेंगे शपथ
सुबोध उनियाल को धामी कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है। वह भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि सुबोध उनियाल टिहरी जनपद के नरेंद्र नगर से विधायक हैं। -
12:46 PM, 2022-03-23T13:56:31
ये तीन भी बनेंगे मंत्री
सौरभ बहुगुणा को भी उत्तराखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। विधानसभा चुनावों सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज सीट से जीत दर्ज की है। वहीं उमेश शर्मा काऊ को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। वह रायपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। मसूरी सीट से विधायक गणेश जोशी भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
-
12:40 PM, 2022-03-23T13:56:31
ऋतु खंडूड़ी बन सकती हैं विधानसभा अध्यक्ष
सूत्रों से खबर है कि ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड में पहली बार कोई महिला विधानसभा अध्यक्ष बनेगी। -
12:32 PM, 2022-03-23T13:56:31
आठ मंत्री आज ले सकते हैं शपथ
सूत्रों के अनुसार बागेश्वर के विधायक चंदनराम दास पहली बार मंत्री बन सकते हैं। वहीं गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धनसिंह रावत सहित आठ मंत्री आज शपथ ले सकते हैं। -
12:27 PM, 2022-03-23T13:56:31
नजर आएगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी मंत्री परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंडी संस्कृति की झलक नजर आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक दल मांगल गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे।
-
12:16 PM, 2022-03-23T13:56:31
पांच एलईडी स्क्रीन पर होगा सजीव प्रसारण
संभावित भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल के चारों और बड़ी पांच एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। इनमें शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा, जिससे हर कोई इस आयोजन से सीधे जुड़ सके। इसके अलावा आयोजन स्थल से लेकर लैंसडौन चौक तक स्पीकर भी लगाए गए हैं। -
12:07 PM, 2022-03-23T13:56:31
मंच के पीछे उतरेगा प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर
मुख्य मंच के पीछे बड़ा स्थान खाली छोड़ा गया है। यहां तीन हेलीकाप्टर को खड़ा करने का स्थान बनाया गया है। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जिस हेलीकाप्टर से आएंगे उसे खड़ा किया जाएगा। -
11:55 AM, 2022-03-23T13:56:31
परेड मैदान में लगाई गईं 20 हजार कुर्सियां
परेड मैदान आने वाले लोगों की पुलिस जांच कर रही है। आयोजन स्थल पर अतिथियों के लिए 20 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा पांच हजार व्यक्तियों के खड़े होने का स्थान भी छोड़ा गया है। माना जा रहा है कि आयोजन में तकरीबन 25 हजार व्यक्ति उपस्थित हो सकते हैं। -
11:42 AM, 2022-03-23T13:56:31
दर्शन लाल चौक से लैंसडाउन चौक जीरो जोन
देहरादून परेड मैदान में होने वाली शपथ ग्रहण के दौरान दर्शन लाल चौक से लैंसडाउन चौक आने वाला मार्ग जीरो जोन कर दिया गया है।
-
11:21 AM, 2022-03-23T13:56:31
दोपहर ढाई बजे शुरू होगा शपथ का कार्यक्रम
शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2.10 बजे परेड मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे शुरू होगा।