News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति पर मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से की बात


  • नयी दिल्ली, सात मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की।

बैठक में क्या चर्चा हुई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई।

इससे पहले, मोदी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की थी।

प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात की थी।

ज्ञात हो कि देशभर में एक दिन में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों में से 71.81 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से सामने आ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4,14,188 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 पर पहुंच गए।