गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व 1 लाख रूपये आर्थिक दण्ड की सजा सुनायी। इसकी जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिववक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बरेसर में अभियुक्त सत्येन्द्र राम शराब पीने के लिए अपने पत्नी बिन्दू देवी से पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में 8 अप्रैल 2022 को फावड़े के बेत, खुर्पी पीढ़ा से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी के रूप मे अभियुक्त की 6 वर्षीय पुत्री निधी के बयान पर न्यायालय ने मंगलवार को सत्येन्द्र राम को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये के अर्थ दण्ड की सजा सुनायी। जुर्माने की राशि उनके तीन बच्चो के बांटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बच्चो के मां की मृत्यु हो जाने व पिता को आजीवन कारावास की सजा हो जाने से इनके पालन पोषण के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर को निर्देश दिया कि इन तीनो बच्चो के परवरिश के लिए सरकारी योजनाओ का लाभ देकर उनके शिक्षा व पालन पोषण की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया।
Related Articles
सेना के रिटायर्ड जवान ने खुद को मारी गोली
Post Views: 294 जांच में जुटी पुलिस भूडकुड़ा गाज़ीपुर। कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र के झोटना गांव में मंगलवार की रात सेना के रिटायर्ड जवान देवानंद सिंह 55 वर्ष पुत्र स्व. पारसनाथ सिंह ने अपनी लाइसेंसी एस.बी.बी.एल. बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी शशिकला देवी ने दी गई तहरीर में बताया कि देवानंद […]
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, लोग हुए भावुक
Post Views: 2,109 मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी और जयंत चौधरी ने दी श्रद्धांजलि अखिलेश यादव ने पूरी की अंतिम संस्कार से पहले की विधियां समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई […]
पूर्व फौजीके घरमें घुसकर चोरी
Post Views: 1,073 चोरों ने परिवार को लोगों को कमरे में किया बंद मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय थानान्तर्गत शिवरायकापुरा गांव में बीती बुधवार की रात्रि में चोरों ने पूर्व फौजी पुरूषोत्तम राय के घर में घुसकर चार बाक्स उड़ा दिया। इस दौरान चोरों ने घर में सो रहे परिवार के लोगों के कमरे की कुंडी बाहर […]



