Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: फरार आरोपी शुभम लोनकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी


मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने हत्याकांड में फरार आरोपी शुभम लोनकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुभम समेत फरार तीन आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने हत्याकांड में फरार आरोपी शुभम लोनकर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुभम समेत फरार तीन आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश तीन महीने पहले ही रची गई थी।

तीन महीने पहले रची गई हत्या की साजिश

मुंबई पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। आरोपियों ने कई बार सिद्दीकी की घर की रेकी भी की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक बाबा सिद्दीकी की हत्या की पूरी साजिश पुणे में रची गई थी। पुलिस अभी तक 15 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।