Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

बिगड़े हालात: अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर अफगानी लोगों का विरोध-प्रदर्शन,


  • अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों के बीच अमेरिका में रहने वाले अफगानी लोगों ने व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जो बाइडेन वापस जाओ के नारे लगाए। अफगानिस्तान की स्थिति के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने बाइडेन पर धोखा देने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 20 साल के बाद हम एक बार फिर 2000 वाली स्थिति में आ गए हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी सेना की वापसी के बीच 20 दिनों के अंदर में पूरे अफगानिस्तान पर देखते ही देखते तालिबान का कब्जा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चुनाव जीतने के बाद अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी का एलान किया था। बाइडेन ने कहा था कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान छोड़ देगी, उसी के बाद से तालिबान का वर्चस्व बढ़ गया और पूरा अफगानिस्तान अब उसके कब्जे में है।

..तो होंगे हजारों ओसामा बिन लादेन पैदा
व्हाइट हाउस के बाहर एक प्रदर्शनकारी ने सामाचार एजेंसी एनआई को बताया कि कहा कि हम शांति चाहते हैं, अगर तालिबान टेकओवर करता है तो हजारों ओसामा बिन लादेन पैदा होंगे। तालिबानी लोग पाकिस्तान के साथ मिल जाएंगे और तबाही मचाएंगे। एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि तालिबानी लोग महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, हर कोई उसके निशाने पर है।