Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र

बिग बॉस हारकर भी Shiv Thakare ने जीता लोगों का दिल, शानदार स्वागत


नई दिल्ली, : बिग बॉस सीजन 16 खत्म हो चुका है। ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले में शिव ठाकरे और MC Stan कड़ी टक्कर देते नजर आए थे, लेकिन इस शो की ट्रॉफी MC Stan ने अपने नाम की। अब भले ही एमसी स्टैन ने इस शो को जीता हो, लेकिन लोगों के दिलों पर शिव ठाकरे छाए हुए है।

होमटाउन अमरावती पहुंचे शिव ठाकरे

मंगलवार शाम शिव ठाकरे अपने होम टाउन अमरावती पहुंचे। जहां उनका धूम-धाम स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ शिव के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। शिव की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग नजर आए। सोशल मीडिया पर शिव का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस के बीच इतना प्यार देख शिव बेहद खुश नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया भी किया।

मराठी अभिनेता और कोरियोग्राफर हैं शिव

महाराष्ट्र के रहने वाले शिव ठाकरे एक मराठी अभिनेता और कोरियोग्राफर हैं। उनका जन्म अमरावती में साल 1989 में हुआ था। टीवी पर वह पहली बार वह एमटीवी रोडीज राइजिंग में नजर आए। बिग बॉस हिंदी में आने से पहले वह बिग बॉस मराठी में भी नजर आए थे।

इस शो के सीजन दो के वह विनर रह चुके हैं। शिव हमेशा से ऐक्टर बनना चाहते थे। अपने एक इंटरव्यू में शिव ने बताया था कि नकारात्मक या विलन का रोल करना चाहते हैं। रोडीज के बाद शिव ने डांसिंग पर फोकस किया। इसके अलावा शिव का एक डांस स्टूडियो खोला और वह कई प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं।