नयी दिल्ली (आससे)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मंगलवार को छठ खत्म होते ही इसमें तेजी आएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बछवाड़ा सीट और विपक्ष राहुल गांधी सकरा सीट से कर सकते है। इस बीच कांग्रेस गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के साथ दोस्ताना लड़ाई के मुद्दे को सुलझाने में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस हाईकमान को बिहार कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर बढ़ते असंतोष की जानकारी है। इसलिए पार्टी ने दिग्गज नेताओं को असंतुष्ट नेताओं को मनाने और गठबंधन के सहयोगी से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि छठ के बाद जब नेता विपक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार में उतरे, तो सब ठीक हो जाए। कांग्रेस यह नेतृत्व चाहता है कि चुनाव प्रचार से पहले फ्रेंडली फाइट का मामला भी सुलझ जाए। क्योंकि बड़े नेता उन सीटों पर प्रचार पर नहीं जाना चाहेंगे। जहां महागठबंधन को कोई ओर प्रत्याशी मैदान में हो। दरअसल, कांग्रेस चुनाव अभियान जोर पकड़ने से पहले महागठबंधन में आई बिखराव की स्थिति को खत्म करने में जुट गई है। इसकी जिम्मेदारी तीन वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। ताकि वोटिंग से पहले जनता के बीच यह संदेश जाए कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। वह एकजुट होकर एनडीए का मुकाबला कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि,कांग्रेस नेता इसी मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। वहीं, जिन दर्जनभर सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो रही है।
——————-





