News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार

बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्‍ट: नवादा में निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष की हार


बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण की मतगणना के रिजल्‍ट लगातार आते जा रहे हैं। अभी तक के परिणाम को देखें तो निवर्तमान जिला परिषद सदस्‍य मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्‍य वार्ड सदस्‍य एवं पंच बड़े पैमाने पर चुनाव हारते जा रहे हैं।

पटना, । बिहार में छठे चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना के रिजल्‍ट अब तेजी से आने शुरू हो गए हैं। राज्‍य के 37 जिलों के 57 प्रखंडों के 848 पंचायतों में जिला परिषद सदस्‍य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य एवं पंच के पदों के 26 हजार के अधिक पदों के लिए पंचायत चुनाव के छठे चरण की मतगणना जारी है।  छठे चरण के 3540 हुए प्रत्‍याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज के चुनाव परिणाम की बात करें तो अधिकांश जगह सिटिंग कैंडिडेट हारते दिख रहे हैं। चुनाव परिणाम के अपडेट के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

01:20 PM- नवादा जिले की सिरदला दक्षिणी जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 7 से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट से सिंकी कुमारी को जीत मिली है। उधर, कटिहार के

बरारी प्रखंड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 से जिला परिषद पद पर शमा परवीन विजयी रहीं।

01:10 PM- मुजफ्फरपुर में पंचायत चुनाव में निवर्तमान जनप्रतिनिधियों की हार का क्रम जारी है। अभी तक साहेबगंज में निवर्तमान मुखिया हारे, मोतीपुर में चार में एक की ही बच सकी कुर्सी।

12:55 PM- मुजफ्फरपुर के मोतीपुर  की जटौलिया पंचायत से मनटुन कुमार चौधरी मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। मुजफ्फरपुर  के मोतीपुर की कोरीगावा पंचायत से अर्चना सिंह विजयी रहीं हैं।

12.43 PM- बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड की कोरई पंचायत से संतोष कुमार झा ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 1876 मत मिले।

12.28 PM- मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रंखंड के हरनाही पंचायत से गुलाब देवी मखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।

12.13 PM- शिवहर की बसंतपट्टी पंचायत से संजय कुमार मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। संजय कुमार ने निर्वतमान मुखिया को 650 मतो से मात दी है।

11.52 AM-  नालंदा के परबलपुर प्रखंड के चौंसंडा पंचायत से मनोज प्रसाद मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। मनोज ने अपने प्रतिद्वंदी राजकुमार भारती को 81 मतों से मात दी है।

11.34 AM  नवादा के सिरदला के साढ़ मझगांव उषा कुमारी मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।

11.10 AM- पटना के मसौढ़ी प्रखंड के लखनौर बेदौली पंचायत से गीता देवी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। गीता देवी को 2358 वोट मिले हैं। उन्होंने पनपतिया देवी को 300 मतों से चुनाव हरा दिया है।

11.03 AM- गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड की गीदहां पंचायत से अशोक दास मुखिया पद का चुनाव जीत गए हैं। वहीं बौरागी टोला पंचायत से अनिता देवी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है।

10.47 AM-  कैमूर के पजराव पंचायत से सुनीता राय मुखिया पद का चुनाव जीत गईं हैं।

10.39 AM- जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड के देवरा पंचायत से टुनटुन यादव मुखिया का चुनाव जीत गए हैं।

10.35 AM- कैमूर जिला के अकोल्ही पंचायत से विशाल गुप्ता ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। विशाल गुप्ता ने मंटू ठाकुर को हराया है।

10.28 AM- भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटी सासाराम ग्राम पंचायत से मुखिया पद के चुनाव परिणाम सामने आ चुका है। यहां से 31 वर्षीय बीरेन्द्र साह, एमए ने जीत हासिल की है। बीरेन्द्र को 1440 मत मिले हैं।

10.19 AM- कैमूर के नुआंव प्रखंड के अखिनी पंचायत का भी रिजल्ट आ गया है। जमुवंती देवी ने यहां से मुखिया पद का चुनाव जीता है।

10.07 AM- औरंगाबाद के गोह प्रखंड के हथियारा पंचायत के मुखिया पद सत्येन्द्र यादव ने जीत हासिल की है। सत्येन्द्र यादव को 1031 वोट मिले हैं, जबकि मनोज कुमार को 881 मत मिले।

10:00 AM- पटना के पुनपुन की बेहरावां पंचायत से निवर्तमान मुखिया जयप्रकाश पासवान 241वोट से चुनाव हार गए हैं। वहीं रवि कुमार जीते हैं। पटना के मसौढ़ी प्रखंड की चरमा पंचायत से गुड्डी देवी निर्वाचित घोषित हुईं हैं।