News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

‘बुंदेलखंड को भी नोएडा की तरह किया जाएगा विकसित’, महोबा में गरजे CM योगी


'बुंदेलखंड को भी नोएडा की तरह किया जाएगा विकसित', महोबा में गरजे CM योगी; विपक्षियों पर भी साधा निशाना
‘राम भक्तों पर गोलियां चलाने वालों को सबक सिखाएगी जनता’, महोबा में गरजे CM योगी

 महोबा। UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्षों में भारत का सम्मान बढ़ा है। विकास के कई काम हुए। बुंदेलखंड को अब नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

 

यहां के नौजवानों को अब दूसरे जिलों में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा बल्कि दूसरों जिलों के लोग यहां नौकरी करने आएंगे। बुंदेलखंड में बनी तोप से पाकिस्तान वालों की पेंट भीगती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को डाकबगला मैदान महोबा में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

 

बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने किया है अन्याय

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जानता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।