Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

भोपाल की महिला चिकित्सक के साथ जयपुर में दुष्कर्म


जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता भोपाल की बताई जा रही है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी डॉक्टर है। पीड़ित महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

 

डॉक्टर से शादी का किया था वादा

जानकारी के मुताबिक, महिला चिकित्सक और आरोपी की मुलाकात पिछले साल जनवरी में दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस में हुई थी। उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे से शादी की बात तय की। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस साल अप्रैल में आरोपी ने महिला चिकित्सक से शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल स्थित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जयपुर में बुलाकर किया दुष्कर्म!

डॉक्टर से दुष्कर्म मामले की जांच पुलिस थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय कर रहे हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी मुलाकात पिछले साल जयपुर के चिकित्सक डॉ. दर्शन कुमार से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। दर्शन ने पीड़िता को जयपुर बुलाया।

जयपुर में एसएमएस अस्पताल के निकट स्थित घर में शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। उसके बाद कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।