Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मतदाताओं को साधने दो राज्यों के सीएम प्रचार में उतरे, बोले- हरियाणा को बर्बाद कर देगी कांग्रेस


 हिसार/पानीपत। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में पूरी ताक झोंक दी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुनावी रैलियों को संबोधित करने पहुंचे। मोहन यादव ने भिवानी, बवानीखेड़ा और चरखीदादरी में रैलियों को संबोधित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव में तीसरी बार शुक्रवार को प्रचार करने आ रहे हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट लाडवा और अंबाला के मुलाना में रैली करेंगे। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वह लाडवा में शंकर राइस मिल में आयोजित रैली सभा में हिस्सा लेंगे। ग्रामीणों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

इसी तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पानीपत के समालखा और करनाल में चुनाव सभाएं की। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कैथल में रैली की। उधर, शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुरुक्षेत्र के लाडवा और अंबाला के मुलाना में रैली करेंगे।