Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के खरगोन में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत और 27 घायल


खरगोन (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कसरावद कस्बे के पास उस समय हुई जब बस इंदौर की ओर जा रही थी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया, ‘इस दुर्घटना में 42 वर्षीय एक पुरुष और 32 वर्षीय एक महिला (दोनों बस यात्री) की मौत हो गई तथा 27 अन्य घायल होए।’

घायल यात्री नारायण लाल ने आरोप लगाया कि बस चालक की लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी और एक मोड़ पर चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस एक ट्रक से टकरा गई।

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का कसरावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायलों में शामिल है।