Latest News आगरा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

मस्जिद में महिला की हत्या में नया खुलासा; फोरेंसिक जांच से दुष्कर्म की पुष्टि


 आगरा। लकड़हारा वाली मस्जिद में तीन महीने पहले महिला की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस द्वारा म़हिला के कपड़ों को फोरेंसिक विधि से जांच करने पर उससे सीमन जैसे कुछ निशान मिले हैं। जो महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या को पुख्ता कर रहे हैं। महिला का सिर जिस तरह भारी पत्थर से कुचला गया, हत्यारे के मानसिक रूप से विकृत होने की आशंका है।

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास 19 मई को लकड़हारा वाली मस्जिद में 42 वर्ष की महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला था। उसका सिर और चेहरा भारी पत्थर से कुचला गया था।