Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में एक बजे तक 3085 मतदान पुणे में हुई सबसे कम वोटिंग –


नई दिल्ली। 13 मई यानी सोमवार की सुबह से महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। कुल 298 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में पांच, दूसरे चरण में आठ और तीसरे चरण में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे चरण की 11 लोकसभा सीटों के साथ प्रदेश की 35 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं।

13 May 20241:54:10 PM

किस सीट पर कितना मतदान हुआ

महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 30.85 फीसदी मतदान हुआ। पुणे में सबसे कम 26.48 फीसदी वोटिंग हुई है।

  • अहमदनगर में 29.45 फीसदी
  • औरंगाबाद में 32.37 फीसदी
  • जलगांव में 31.70 फीसदी
  • जालना में 34.42 फीसदी
  • नंदुरबार में 37.33 फीसदी
  • पुणे में 26.48 फीसदी
  • बीड में 33.65 फीसदी
  • मावल में 27.14 फीसदी
  • रावेर में 32.02 फीसदी
  • शिरडी में 30.49 फीसदी
  • शिरूर में 26.62 फीसदी

13 May 202412:57:23 PM

मतदान पर क्या बोले पुष्कर सिंह धामी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान पर उत्तराखंड के सीएम और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि आपके वोट की ताकत हमारे देश को विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाएगी। मुंबई के हर व्यक्ति में मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का जोश है।

13 May 202411:58:20 AM

कहां-कितना हुआ मतदान

महाराष्ट्र में 11 बजे तक 17.51 फीसदी मतदान हुआ। शिरूर में सबसे कम 14.51 और नंदुरबार में सर्वाधिक 22.12 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

  • अहमदनगर में 14.74 फीसदी
  • औरंगाबाद में 19.53 फीसदी
  • जलगांव में 16.89 फीसदी
  • जालना में 21.35 फीसदी
  • नंदुरबार में 22.12 फीसदी
  • पुणे में 16.16 फीसदी
  • बीड में 16.62 फीसदी
  • मावल में 14.87 फीसदी
  • रावेर में 19.03 फीसदी
  • शिरडी में 18.91 फीसदी
  • शिरूर में 14.51 फीसदी

13 May 202410:56:47 AM

जावड़ेकर बोले- देश में मोदी लहर

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि महाराष्ट्र में पिछली बार हमें 41 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार हमें और सीटें मिलेंगी। देश में मोदी लहर है क्योंकि लोग अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और पीएम मोदी को वोट दे रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम 400 सीटें पार करेंगे।”

#WATCH | Pune, Maharashtra: BJP leader Prakash Javadekar says, “Last time in Maharashtra we got 41 seats but this time we will get more. There is a Modi wave in the country because people are thinking about their future and are voting for PM Modi. We are confident that we will… pic.twitter.com/r9jgbFV5TZ

— ANI (@ANI) May 13, 2024

13 May 202410:51:52 AM

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने की वोट करने की अपील

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। लोकतंत्र की नींव यह है कि लोग वोट डालें और अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करें… अगर आप वोट नहीं देंगे, तो अच्छे लोग निर्वाचित नहीं हो पाएंगे।

#WATCH | Pune: Maharashtra minister and BJP leader Chandrakant Patil says, “This is a very important moment. The foundation of democracy is for people to cast their votes and elect their representatives…If you dont vote, good people wont be elected…I have been monitoring… pic.twitter.com/KztlIlNxHx

— ANI (@ANI) May 13, 2024

13 May 202410:44:01 AM

इम्तियाज जलील ने डाला वोट

औरंगाबाद से एआईएमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) ने चंद्रकांत खैरे और शिवसेना ने संदीपन भुमारे को मैदान में उतारा है।

13 May 202410:03:25 AM

पंकजा मुंडे ने कहा- आज महत्वपूर्ण दिन

बीड लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें… मुझे अपने पिता गोपीनाथ मुंडे की याद आती है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मुझे लगता है कि उनकी ऊर्जा मेरे साथ है और वह मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। मराठा आरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा था, लेकिन लोग सब कुछ समझ गए हैं और वे समझदारी से वोट देंगे।

13 May 20249:57:59 AM

कहां-कितना हुआ मतदान

महाराष्ट्र में सुबह नौ बजे तक 6.45 फीसदी मतदान हुआ। सबसे कम मतदान शिरूर में 4.97 और सबसे अधिक वोटिंग नंदुरबार में 8.43 फीसदी हुई है।

  • अहमदनगर में 5.13 फीसदी
  • औरंगाबाद में 7.52 फीसदी
  • जलगांव में 6.14 फीसदी
  • जालना में 6.88 फीसदी
  • नंदुरबार में 8.43 फीसदी
  • पुणे में 6.61 फीसदी
  • बीड में 6.72 फीसदी
  • मावल में 5.38 फीसदी
  • रावेर में 7.14 फीसदी
  • शिरडी में 6.83 फीसदी
  • शिरूर में 4.97 फीसदी

13 May 20248:39:44 AM

पुणे में मुरलीधर मोहोल और रवींद्र धनगेकर में मुकाबला

चौथे चरण का मतदान शुरू होते ही पुणे से भाजपा उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल के आवास पर प्रार्थना और आरती की गई। यहां उनका मुकाबला इंडी गठबंधन के उम्मीदवार रवींद्र धनगेकर से है।

13 May 20248:11:48 AM

जालना में केंद्रीय मंत्री दानवे ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और जालना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रावसाहेब पाटिल दानवे ने महाराष्ट्र के जालना में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दानवे इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। इंडी गठबंधन ने इस सीट से कांग्रेस नेता कल्याण वैजिनाथराव काले को मैदान में उतारा है।

13 May 20247:17:32 AM

पुणे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

 पूरे पुणे लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। भाजपा ने यहां से मुरलीधर मोहोल और इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस ने रविंद्र धनगेकर को उतारा है।

13 May 20245:42:07 AM

महाराष्ट्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग होगी शुरू

महाराष्ट्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

12 May 202410:16:12 PM

बीड़ लोकसभा सीट से पंकजा मुंडे मैदान में

महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर पंकजा मुंडे चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( शरद चंद्र पवार) से बजरंग मनोहर सोनवाणे और बसपा से सिद्धार्थ राजेंद्र टकनकर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 29 निर्दलीय समेत कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।

12 May 20248:49:57 PM

80 करोड़पति प्रत्याशी उतरे

चौथे चरण के 73 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 53 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। वहीं 80 प्रत्याशी करोड़पति हैं। चौथे चरण के 10 सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में महाराष्ट्र के पांच नाम शामिल हैं।

12 May 20248:24:58 PM

इन सीटों पर मतदान

चौथे चरण में नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।